एक्सप्लोरर

बिहार में युवाओं को तोहफों की बरसात! पीएम ने की इन योजनाओं की शुरुआत, बिहटा NIT का लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने नवनियुक्ति छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 450 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी की. पीएम मोदी नए सिरे से डिजाइन किए गए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी शुभारंभ किया.

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन एवं एनआईटी, बिहटा कैंपस का लोकार्पण किया. साथ ही पीएम उषा अभियान के तहत बिहार के चार विश्वविद्यालयों- पटना विश्वविद्यालय, पटना, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा और नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना में नई शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं का शिलान्यास किया. 

नीतीश कुमार ने की प्रधानमंत्री की प्रशंसा

बेरोजगारों को हर महीने 1000 रुपयों से लेकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का नया रूप बिहार के नौजवानों को गिफ्ट के तौर पर मिलेगा. प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में 4,000 से अधिक नवनियुक्ति छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 450 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी की. पीएम मोदी नए सिरे से डिजाइन किए गए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी शुभारंभ किया, जिसके तहत 4 लाख रुपये तक के कर्ज पूरी तरह से इंटरेस्ट फ्री यानी बिना ब्याज के होंगे. बिहार में इस योजना के तहत 3.92 लाख से ज्यादा छात्र पहले ही 7,880 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपयों का कर्ज के रूप में फायदा ले चुके हैं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जरिए राज्य के युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज देश भर के आईटीआई टॉपर्स के लिए कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन संस्थानों के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया है, इस अवसर पर मैं उनका स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि "हाल ही में केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति दी है. इन सभी योजनाओं से बिहार के युवाओं को काफी फायदा होगा. इन सबके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से नमन करता हूं. हम आपको बताना चाहते हैं कि शुरू से ही बिहार में युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के लिए काम किया है. वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत युवाओं के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम चलाए गए जिनका अब विस्तार किया जा रहा है."

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत युवाओं को 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया और अब तक 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार दे दिया गया है. सभी को मिलाकर 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दे दिया गया है और अब हमलोगों के जरिए ये तय कर दिया गया है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी, रोजगार दिया जायेगा.

'हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वाली सरकार ने कोई काम नहीं किया था. पहले बहुत बुरा हाल था. जब 24 नवंबर, 2005 को एनडीए की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं और राज्य में कानून का राज है. सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है. बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. आगे बिहार में और ज्यादा काम होगा और देश की प्रगति में बिहार महत्वपूर्ण योगदान देगा.

ये भी पढ़ें: किसी ने एक तो किसी ने दो चरण में दी चुनाव कराने की सलाह, जानिए EC टीम से क्या बोली RJD?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ा जनसैलाब, आस्था के साथ लोग पिला रहे दूध
बिहार: 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ा जनसैलाब, आस्था के साथ लोग पिला रहे दूध
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
बिहार: छात्राओं को गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, किसानों के हित में सरकार से की कर्ज माफी की मांग
बिहार: छात्राओं को गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, किसानों के हित में सरकार से की कर्ज माफी की मांग

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: ईरान के दमावंद में घातक अटैक, इजरायल का दावा, कहा- 'हथियार बनने वाली जगह...'
Live: ईरान के दमावंद में घातक अटैक, इजरायल का दावा, कहा- 'हथियार बनने वाली जगह...'
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget