Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
महायुद्ध के 23 दिन...और हर दिन तबाही की नई तस्वीर। हर दिन बर्बादी का नया चैप्टर... हर दिन महाविनाश का खौफनाक मंजर । नमस्कार...मैं हूं श्रीवर्धन त्रिवेदी....
आज मैं लेकर आया हूं...महायुद्ध की सबसे बड़ी सनसनी। कहानी उस खतरे की...जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है...कहानी उस महाविनाश की-जिसकी आहट...अब साफ-साफ सुनाई देने लगी है। आप भी देखिए... महाविनाश के महासंकट की ये कहानी-जिसके खुलासे ने पूरी दुनिया में मचा दिया है- हड़कंप । ईरान पर अमेरिका और इजरायल का पहला अटैक 28 फरवरी को हुआ था- और आज 22 मार्च है। कुछ ही देर में कैलेंडर पर ये तारीख भी बदलने वाली है। लेकिन तारीख बदलने के बाद भी अगर कुछ नहीं बदलेगा- तो वो है...ईरान की तस्वीर और तकदीर । ईरान की राजधानी तेहरान समेत सभी बड़े शहरों पर अमेरिका और इजरायल की मिसाइलें बरस रही हैं। ईरान की तरफ से भी जबर्दस्त पलटवार किया जा रहा है... लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान दोनों तरफ से हो रहे वार-और पलटवार ने इस महायुद्ध को एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया है...ऐसा मोड़-जहां मिडिल ईस्ट में गूंज रहा है-परमाणु खतरे का सायरन ।





























