एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने बिहार यात्रा का पूरा किया अर्धशतक, बोले सम्राट चौधरी- उनके मन में...

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है. वह 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को दो दिवसीय बिहार यात्रा पर हैं. यह बतौर प्रधानमंत्री उनका 50वां बिहार दौरा है. राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं बनाया. प्रधानमंत्री ने यहां पटना हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन भी किया.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है. वह 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है और बिहार की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी है. प्रधानमंत्री की यात्राओं का यह अर्धशतक बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास के प्रति उनके संकल्प के लिए याद रखा जाएगा.

बीजेपी नेता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में बिहार को 1,65,000 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था. इस पैसे से फोरलेन सड़कों, एक्सप्रेसवे और महासेतुओं का निर्माण करने में बड़ी मदद मिली. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार की 50वीं यात्रा में राज्य को 50 हजार करोड़ रुपए की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात दे रहे हैं.

'हर बार दिया बिहार को उपहार'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछली लगभग सभी यात्राओं के दौरान बिहार को किसी योजना के उद्घाटन या शिलान्यास का उपहार देकर लौटे हैं. इस बार भी वह पटना एयरपोर्ट को नया टर्मिनल देने के अलावा बिहटा एयरपोर्ट विस्तार योजना और नवीनगर पावर प्लांट योजना का शिलान्यास भी करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि वह दिन दूर नहीं, जब आप पटना से सीधे लंदन-पेरिस की उड़ान भर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi: पटना में पीएम मोदी ने विजय सिन्हा के बेटे की शादी में की शिरकत, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarpur News: गोली मारकर हत्या की, बाइक पर लाश छोड़ गए, मुजफ्फरपुर में मर्डर से मचा हड़कंप
गोली मारकर हत्या की, बाइक पर लाश छोड़ गए, मुजफ्फरपुर में मर्डर से मचा हड़कंप
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
Bihar Weather: बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget