एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi: 'आज मोदी ने दिल्ली को बेगूसराय में ला दिया है', पीएम के इस बयान पर खूब बजी ताली

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे. वहीं, इस दौरान उन्होंंने बेगूसराय में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास किया.

पटना: बिहार के बेगूसराय में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि पहले ऐसे आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे, लेकिन आज मोदी ने दिल्ली को बेगूसराय में ला दिया है. लगभग 30,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं केवल बिहार के लिए हैं. वहीं, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेगूसराय में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास किया.

हमलोग मिल-जुलकर काम करते रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास का काम कर रही है. परिवारवाद और सामाजिक न्याय एक-दूसरे के विरोधी हैं. बिहार ने लंबे समय तक परिवारवाद का दंश झेला है. यही वो बिहार है जिसके पास भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की एक समृद्ध विरासत है. नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में यह समृद्ध विरासत आगे बढ़ रहा है, बिहार विकास कर रहा है. बिहार को विकसित बनाने के लिए हमलोग मिल-जुलकर काम करते रहेंगे.

डेढ़ साल बाद आज एक साथ मंच पर दिखे पीएम और सीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ साल के बाद आज एक साथ मंच पर दिखे. इस दौरान दोनों एक दूसरे को सम्मान देते दिखे. वहीं, औरंगाबाद में मंच पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को भरोसा देते हुए 'अब कहीं नहीं जाने की बात कही' तो प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

वहीं, इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई दिग्गज मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: पीएम से हंसते हुए बोले नीतीश कुमार- 'बीच में हम गायब हो गए थे', नरेंद्र मोदी ने लगाया ठहाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget