एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का RJD पर तंज- बिहार में 'लालटेन' की जरूरत नहीं, अब उजाले की बात हो रही

लालू सरकार की याद दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में लालटेन की जरूरत समाप्त हो गई है.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के चुनावी रण में पहुंचे और विपक्षियों पर जोरदार सियासी हमला बोला. सासाराम के डेहरी में प्रधानमंत्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में भोजपुरी भाषा में भाषण देकर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की, जबकि गया और भागलपुर की रैली में लालू सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार में लालटेन की जरूरत समाप्त हो गई है. उन्होंने बिहार को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलने का एहसास भी लोगों को कराया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया में अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए 90 के दशक के राजद सरकार की चर्चा करते हुए कहा, "एक वह दौर था जब बिजली संपन्न परिवारों के घर में होती थी, गरीब का घर दीए और ढिबरी के भरोसे रहता था. आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है. आज बिहार के हर गरीब के घर में बिजली का कनेक्शन है, उजाला है."

मोदी ने कहा कि, "उस दौर में लोग कोई गाड़ी नहीं खरीदते थे, कि उनकी कमाई का पता न चल जाए. ये वो दौर था जब एक शहर से दूसरे शहर में जाते वक्त ये पक्का नहीं रहता था कि उसी शहर पहुंचेंगे या बीच में किडनैप हो जाएंगे." उन्होंने भागलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, "देश को तोड़ने की, देश को बांटने की वकालत करने वालों पर जब कड़ाई की जाती है तो ये लोग उनके साथ खड़े हो जाते हैं. उन्होंने राममंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि देशहित के किसी भी फैसले का विरोध किया जाता है."

अधिक से अधिक 'लोकल' खरीदिए- पीएम

नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में कहा, "इन लोगों का मॉडल रहा है बिहार को बीमार और लाचार बनाना. पहले राशन हो, गैस सब्सिडी हो, पेंशन हो, स्कॉलरशिप हो, हर जगह घोटाला-घपला चलता था. अब आधार, फोन और जनधन खाते से सब जुड़ चुका है. अब गरीब को उसका पूरा हक समय पर मिलना सुनिश्चित हुआ है." मोदी ने लोगों से स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि, "त्योहारों का समय है. अधिक से अधिक 'लोकल' खरीदिए."

उन्होंने कहा, "हमारी मिट्टी के हस्तशिल्पियों, दूसरे शिल्पियों के बनाए बर्तन, दीए, खिलौने जरूर खरीदिए. हम मिलकर कोशिश करेंगे तो बिहार भी आत्मनिर्भर होगा, भारत भी आत्मनिर्भर होगा." उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार आत्मर्भिरता के रास्ते पर निकल गया है, अब उसे पीछे नहीं लाना है. सासाराम और भागलपुर की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: पीएम मोदी बोले- अनुच्छेद 370 और कृषि संबंधी 3 कानूनों के फैसलों पर देश पीछे नहीं हटेगा | पढ़ें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget