एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया पर आरजेडी ने पूछ दिया ये सवाल, कहा- 2013 में...

आरजेडी ने ट्वीट कर कहा, " नीतीश कुमार दोहरे चरित्र के डरपोक मुख्यमंत्री हैं. इसी नीतीश कुमार के सीएम रहते 2013 में मोदी की हुंकार रैली, गांधी मैदान, पटना में बम विस्फोट हुए थे."

पटना: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पंजाब में हुई घटना को दुखद बताया है. उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक की घटना दुखद है. सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने के कारण उनको अपनी यात्रा स्थगित कर वापस दिल्ली लौटना पड़ा. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस तरह की चूक चिंताजनक, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है.

सुरक्षा उपलब्ध कराना राज्यों का दायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को सुरक्षा उपलब्ध कराना राज्यों का दायित्व है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए. प्रावधानों के अनुसार पंजाब सरकार को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए था. भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे ध्यान रखते हुए जांच के बाद दोषी लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

Bhojpuri Film: बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मजदूर पिता के संघर्ष की कहानी है ‘बाबुल’, पहली बार दिखेगी देव और नीलम की जोड़ी

 

आरजेडी ने याद दिलाई पुरानी बातें 

इधर, मुख्यमंत्री के इस बयान पर आरजेडी ने उन्हें घेरा है. पार्टी ने ट्वीट कर कहा, " नीतीश कुमार दोहरे चरित्र के डरपोक मुख्यमंत्री हैं. इसी नीतीश कुमार के सीएम रहते 2013 में मोदी की हुंकार रैली, गांधी मैदान, पटना में बम विस्फोट हुए थे. नीतीश कुमार ने उस वक्त घटना की जिम्मेवारी क्यों नहीं ली थी. इसी सीएम नीतीश की गाड़ी पर 2018 में बक्सर में महादलितों ने पत्थर मारे थे."

बता दें कि सुरक्षा विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पार्टी अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) का पुराना वीडियो शयर कर पीएम मोदी पर हमला बोला है. आरजेडी ने लालू यादव का एक वीडियो जिसमें वो ये बोल रहे हैं कि आम आदमी की भी जान उतनी ही कीमती होती है, जितनी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की होती है को शेयर करते हुए कहा, " अब ये बात किसी अहंकारी को कौन समझाए कि 500 किसानों की जान की कीमत 500 PM के बराबर है. इसके लिए उन्हें 'किसी आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री के लिए मरने की जरूरत नहीं.' बता दें कि सुरक्षा विवाद के बीच लालू यादव का पुराना वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: बदलने वाली है बिहार की राजनीतिक बिसात! नीतीश के समर्थन में RJD, कहा- आप फैसला लीजिए, हम साथ हैं

Corona in Bihar: कोरोना संकट के बीच मांझी की बड़ी मांग, कहा- CM नीतीश डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget