एक्सप्लोरर

मां के लिए हुए गलत शब्दों के इस्तेमाल पर जब बोले PM मोदी… बिहार में रोने लगे BJP नेता, VIDEO

Bihar News: पीएम मोदी ने इस पूरे मसले पर कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी. पढ़िए और क्या कहा है.

बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. मामले ने काफी तूल पकड़ा. अब इस पूरे मसले पर जब मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी तो पटना में उनकी बातों को एक कार्यक्रम के जरिए सुन रहे बीजेपी के नेता रो पड़े. बीजेपी नेताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जब पीएम मोदी की बातों को सुना तो उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे. वे भावुक हो गए और आंसू पोछते रहे. इस दौरान बीजेपी की जो महिला नेता थीं उनकी आंखों से भी आंसू आने लगे. महिलाएं अपनी साड़ी से आंसू पोछती नजर आईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

दरअसल, पीएम मोदी ने इस पूरे मामले पर कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी. आगे कहा, "मां ही तो हमारी दुनिया होती है, मां ही हमारा संस्कार होती है. कुछ दिन पहले बिहार में जो हुआ, उसकी न तो मैंने कल्पना की थी, न किसी बिहार के भाई-बहन ने की होगी और न ही हिंदुस्तान के किसी नागरिक ने ऐसा सोचा होगा."

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जो केवल उनकी मां का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है. ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं, बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी का अपमान हैं. मुझे पता है, जो पीड़ा मेरे दिल में है, वही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है. हर मां-बेटी के सम्मान को चोट पहुंची है."

बता दें कि जिस शख्स ने गाली दी थी उसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि वह बीजेपी का एजेंट है. वोटर अधिकार यात्रा को प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया था. गौरतलब हो कि गाली वाले प्रकरण के बाद पटना में बीजेपी के नेताओं ने खूब प्रदर्शन किया था. सदाकत आश्रम के बाद कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच तो मारपीट हो गई थी. थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget