एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’, पटना में कार्यक्रम की लिस्ट देखें

PM Modi News: आज 30 लाख वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा.

पटनाः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 71वां जन्मदिन है. इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज सुबह 11.30 बजे ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’ (Mega Vaccination Drive) की शुरुआत भी करेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने इसी सप्ताह में इस अभियान की घोषणा की थी. राज्यभर में 30 लाख वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य रखा गया है. इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी है.

पार्टी कार्यालय में होगा प्रदर्शनी का उद्घाटन

आज सुबह 11 बजे बीजेपी के बिहार प्रदेश कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहेंगे.

पटना के बीआईए हॉल में होगा भव्य कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार इकाई की ओर से पटना के बीआईए हॉल में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय होंगे. वहीं, दरभंगा हाउस काली घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया जाएगा. इस अवसर पर सुबह 9 बजे 71 किलो दूध उनके पोस्टर पर चढ़ाया जाएगा.

मंत्री मुकेश सहनी ने भी रखा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी द्वारा कलेक्ट्रेट घाट 9 बजे 71,000 मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में देसी नस्ल के 71,000 मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन का उद्देश्य नदियों में मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि करना है, ताकि मत्स्य प्रग्रहण पर रोजी-रोटी के लिए आश्रित सक्रिय मछुआरों की आय में वृद्धि हो सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पटना हाईकोर्ट स्थित मजार पर चादरपोशी और दुआ करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: BJP के मंत्री के बयान से नीतीश कुमार की पार्टी ‘नाराज’, JDU ने कहा- इस्तीफा दें रामसूरत राय

JDU के तल्ख तेवर, 'पॉलिटिकल बयान देकर बांटना चाहती BJP, चाह रही बिहार में लाशें गिरें और UP में चुनाव जीतें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget