एक्सप्लोरर

PM Modi Road Show in Patna: पीएम मोदी पहुंचे पटना, प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के लिए तैयार है राजधानी

Bihar Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर राजधानी पटना में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, इसके लिए पीएम मोदी पटना पहुंच चुके हैं.

PM Modi Road Show in Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच चुके हैं. वह 12 और 13 मई को अलग-अलग राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज पीएम मोदी राजधानी पटना में रोड शो करेंगे. इसके लिए राजधानी पटना पूरी तरह तैयार है. पटना को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इसके साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी भी तैनात है. वहीं, इसको लेकर पटना वासियों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग सुबह से पीएम का इंतजार कर रहे हैं.

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भारी भीड़

बता दें कि कई प्रधानमंत्री पटना में इससे पहले भी चुनावी सभा कर चुके हैं, लेकिन पहली कोई प्रधानमंत्री रोड शो करने जा रहे हैं. इसको लेकर राजधानी पटना में भारी भीड़ देखी जा रही है. पहले यह रोड शो दो किमी होने वाला था, लेकिन भारी देख कर रोड शो के लिए एक किमी और दूरी बढ़ा दी गई है. अब कुल तीन किमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना में रोड शो करेंगे.

सभी वर्गो में खुशी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जहां आम लोग एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रहे हैं तो वहीं, किन्नर समाज के लोग भी काफी संख्या में प्रधानमंत्री को देखने के लिए पहुंचे हैं. किन्नर के समाज के लोगों ने कहा कि हम लोग दिल से दुआ करते हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. वह देश के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं और इसीलिए हम लोग उनको देखने के लिए यहां आए हैं.

बता दें कि रोड शो के बाद पीएम पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे और फिर अगले दिन यानी 13 मई को हाजीपुर, वैशाली के मोतीपुर और सारण में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

ये भी पढे़ं: PM Modi road show: 'हम पीएम मोदी को देखने आएं हैं...', पटना में प्रधानमंत्री के रोड शो का इंतजार करते बच्चों ने कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget