एक्सप्लोरर

PM Modi road show: 'हम पीएम मोदी को देखने आएं हैं...', पटना में प्रधानमंत्री के रोड शो का इंतजार करते बच्चों ने कहा

PM Modi: पटना में पीएम मोदी के रोड शो शुरू होने में अब कुछ ही देर बचे हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच बैरिकेड के दोनों तरफ बड़े और बच्चे सभी बेसब्री से अपने प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं. 

PM Modi Rally: पटना में रविवार (12 मई) को होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रोड शो को लेकर बुढ़े, बच्चे और जवान सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पीएम को एक नजर देखने के लिए लोग रोड के दोनों तरफ इंतेजार में घटों से खड़े हैं. बच्चे हाथ में पीएम मोदी धन्यवाद की तख्ती लिए खड़े हैं. वहीं प्रधानमंत्री के पटना रोड शो को लकेर 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों ने भी कहा कि वो काफी उत्साहित हैं. 

बच्चे हाथों में तख्ती लिए कर रहे इंतेजार

पीएम मोदी के लिए पटना पूरी तर से सज कर तैयार हो चुका है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच बैरिकेड के दोनों तरफ लोग बेसब्री से पीएम का इंतजार कर रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चे पीएम की झलक पाने को बेकरार हैं. बच्चे-बच्चियां हाथों में तख्ती और बैनर लेकर खड़े हैं. इनमें से कोई 'जय श्री राम' के नारे के साथ तो कोई नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ उनका स्वागत करने के लिए तैयार है. 

वहीं, पीएम मोदी के पटना रोड शो को लेकर 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों ने कहा हम काफी उत्साहित हैं. पीएम की पर्सनालिटी काफी अच्छी है. इंटरनेशनल लेवल पर भारत को पीएम ने आगे बढ़ाया. 10 साल में अच्छा काम पीएम मोदी ने किया है. इससे पहले अमित शाह पटना आए थे, हमने उन्हें भी देखा था. 

बच्चों से लेकर युवाओं तक में उत्साह

पटना में पड़ रही बेतहाशा गर्मी के बावजूद लोग कह रहे हैं कि हम पीएम को देखकर ही जाएंगे. वहीं काफी संख्या में लोग अपने घरों की छत, बालकनी और खिड़कियों से भी पीएम को देखने के लिए खड़े हैं. आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब पीएम मोदी बिहार की राजधानी पटना में रोड शो कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने देश के कई शहरों में रोड शो किया है, जहां से ऐसा ही उत्साह लोगों का देखने को मिला है.

बता दें कि पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना में बीजेपी नेताओं, कई बड़े संस्थानों और प्रशासन की ओर से काफी शानदार इंतजाम किए गए हैं. पटना को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह पर स्टेज बनाकर पीएम पर फूलों की बारिश की व्यवस्था की गई है.

पीएम मोदी 6 बजकर 30 मिनट पर गाड़ीनुमा रथ पर सवार होकर भट्टाचार्य रोड से एग्जीबिशन रोड होते हुए कई इलाकों में जाएंगे. इसके लिए दोनों तरफ की दुकानों को बंद कर दिया गया है. बांस बल्ले से बैरिकेडिंग की गई है. ताकि प्रधानमंत्री के रोड शो में कोई अफरा-तफरी ना हो. 

ये भी पढ़ेंः PM Modi Road Show: पीएम मोदी के रोड शो में CM नीतीश कुमार भी होंगे शामिल, दुल्हन की तरह सजा पटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget