एक्सप्लोरर

'मुझे कोई नहीं बचाए, आज आत्मदाह करुंगा', मधुबनी समाहरणालय में अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

Man Self Immolation: एक बाइक सवार तेजी से समाहरणालय में घुसा और बाइक से उतर कर आत्मदाह करने की बात कही. ये सुनते ही समाहरणालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दिलेरी दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया.

Madhubani News: मधुबनी समाहरणालय परिसर में बुधवार को अरेर थाना क्षेत्र के नागदह गांव निवासी ने केरोसिन तेल अपने शरीर पर छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. इस बीच वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समाहरणालय के सुरक्षा गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और उसे नगर थाना के हवाले कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल 

आत्मदाह करने वाले पीड़ित व्यक्ति मोहम्मद शकील के आवेदन पर 13 जून 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसका कांड संख्या 116/25 है. अरेर एसएचओ नेहा निधि के अनुसार आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. हालांकि आत्मदाह के प्रयास के मुद्दे पर आधिकारिक रूप से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने खबर लिखे जाने तक कुछ भी नहीं बोला है.

दरअसल बुधवार की दोपहर एक बाइक सवार तेजी से समाहरणालय में घुसा और बाइक से उतर कर आत्मदाह करने की बात सुरक्षा कर्मियों एवं आम लोगों से कहा, कोई उसे नहीं बचाए, वो आज आत्मदाह करेगा. आत्मदाह की बात सुनते ही समाहरणालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दिलेरी दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया.

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरेर थाना के नागदह गांव निवासी मो. शकील के रूप में हुई है. उधर, नगर थाना पुलिस मो. शकील को पकड़ कर सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गया, जबकि आत्मदाह करने वाला पीड़ित मो. शकील बार-बार आरोपी को तुरंत पकड़े जाने की बात कह रहा था. 

13 जून 2025 को हुई थी एफआईआर दर्ज

दरअसल, आत्मदाह करने वाला पीड़ित मो. शकील का कहना था कि उसे गांव के कुछ लोगों ने सुनसान जगह पर पकड़ कर मारपीट की और 12 हजार रुपये छीन लिया. जब वह एफआईआर के लिए एसएचओ के पास गए तो उन्होंने बदसलूकी की और एफआईआर करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वे एसपी कार्यालय गए, जहां से थाना को फोन किए जाने के बाद मेरे आवेदन पर 13 जून 2025 को एफआईआर दर्ज किया गया. इसका कांड 116/25 है, लेकिन उसके बाद एसएचओ ने धमकी दी, बोली की तुम पर भी केस करेंगे.

बता दें कि मो. शकील के आवेदन पर गांव के ही मो. शराफत, मो. हबीब, मो. इश्तियाक एवं तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. अरेर एसएचओ नेहा निधि के अनुसार आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. हालांकि आत्मदाह के प्रयास के मुद्दे पर आधिकारिक रूप से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने खबर लिखे जाने तक कुछ भी नहीं बोला है. बहरहाल, समाहरणालय में आत्मदाह के प्रयास की घटना से लोग चकित हैं और पुलिस को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 'पटना हाईकोर्ट के फैसले को सरकार अध्यादेश लाकर बदल दे', दफादार संघ की चेतावनी- मांग की अनदेखी की गई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, होगा एक्शन?
हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, होगा एक्शन?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget