एक्सप्लोरर

रोहतासः नाच देखने के लिए स्टेज पर भिड़े बराती-सराती, एक की मौत; दूल्हे के पिता समेत 10 लोग घायल

स्टेज से सटे कुर्सी लगाए कुछ सराती पक्ष के लोग स्टेज पर चढ़कर नर्तकियों के साथ नाचने लगे. नाच में बाधा न डालने के लिए उनलोगों को समझाते हुए उतरने के लिए कहा गया. इसपर वे लोग उग्र हो गए और मारपीट करने लगे.

रोहतासः नासरीगंज के यादव टोला में गुरुवार की रात आई बरात में नाच देखने के दौरान स्टेज पर नर्तकी के साथ नाचने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बराती व सराती के बीच जमकर लाठी डंडे चले. इस दौरान बराती पक्ष के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के पिता समेत 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

नौ नामजद और 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

मृतक 45 वर्षीय ददन सिंह काराकाट थाना क्षेत्र के नोखपरासी का रहने वाला था. घायलों का पीएचसी में उपचार किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. दूल्हा के पिता ने नौ नामजद समेत 20 अज्ञात के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है

गुस्साए बराती दूल्हा को साथ ले बिना विवाह सम्पन्न कराए अपने गांव लौट गए। पुलिस ने लड़की के पिता दूधनाथ सिंह व एक अन्य शख्स लाल बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि दूल्हे के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. नोकपरासी निवासी रमाकांत सिंह ने अपने बताया कि नासरीगंज वार्ड संख्या एक निवासी दूधनाथ सिंह उर्फ साधु सिंह के घर वे लोग बारात लेकर आए थे.

सराती पक्ष के लोग स्टेज के आगे बैठे फिर हुआ विवाद

द्वारपूजा के बाद व्यापार मंडल कार्यालय के सामने लगे शामियाने में बराती चले आए. वहां नाच हो रहा था. इसी बीच स्टेज से सटे कुर्सी लगाए कुछ सराती पक्ष के लोग स्टेज पर चढ़कर नर्तकियों के साथ नाचने लगे. नाच में बाधा न डालने के लिए उनलोगों को समझाते हुए उतरने के लिए कहा गया. इसपर वे लोग उग्र हो गए और मारपीट करने लगे.

इधर, लड़की के पिता दूधनाथ सिंह ने बताया कि रात लगभग आठ बजे बरात आई, उनका भव्य स्वागत किया गया. जयमाल भी हुआ, लेकिन कहां से विवाद हुआ इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बराती पक्ष एवं सराती दोनों पक्षों ने कोविड नियमों का उल्लंघन किया है. आयोजन की कोई सूचना थाने को नहीं दी गई थी.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः कैमूर में आई तेज आंधी से गिरी दीवार, एक शख्स की मौत दूसरा युवक घायल

बक्सर में सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्यकर्मी की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए', कानून व्यवस्था पर बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए', कानून व्यवस्था पर बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
सर्वदलीय बैठक के बाद तारिक अनवर बोले, 'पाकिस्तान हमसे छोटा मुल्क, वो आज मीडिएटर...'
'पाकिस्तान मीडिएटर बन रहा और हम मूकदर्शक हैं', सर्वदलीय बैठक के बाद बोले तारिक अनवर
'मेरी कोशिश रहेगी कि…', नीतीश कुमार का नाम लेते हुए निशांत ने बता दिया आगे का एजेंडा
'मेरी कोशिश रहेगी कि…', नीतीश कुमार का नाम लेते हुए निशांत ने बता दिया आगे का एजेंडा
नीतीश कुमार के बाद अगले CM पर प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, 'बिहार में पहली बार…'
नीतीश कुमार के बाद अगले CM पर प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, 'बिहार में पहली बार…'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget