एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरा में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Arrah News: मामला गिधा ओपी क्षेत्र का है. पीड़ित के पिता ने बताया कि वारदात के दो दिन बीत गए, लेकिन पुलिस कुछ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि हम लोगों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है.

आरा: बिहार के आरा में नाबालिग छात्रा को घर से कंधे पर ले जाकर गैंग रेप की घटना अंजाम (Arrah News) देने मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज पीड़ित के पिता ने शनिवार को आरा सदर अस्पताल के बाहर सड़क जामकर दिया. इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस दौरान लोगों ने भोजपुर की पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए. जाम की सूचना मिलने पर आरा नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और गुस्साए नेताओ को शांत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया. वहीं, सड़क जाम की सूचना मिलते ही एएसपी आरा परिचय कुमार भारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. 

'हम लोगों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है'

पीड़ित नाबालिक के पिता का कहना है कि वारदात के दो दिन बीत गए, लेकिन पुलिस कुछ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि हम लोगों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें गिद्दा ओपी के थाना प्रभारी द्वारा छोड़ दिया गया. इसके बाद मुझे महिला थाना लाया गया, जहां महिला थाना प्रभारी ने कहा कि ज्यादा लोगों का नाम नहीं देना है 5 से 6 लोगों का ही नाम दीजिए. पुलिस द्वारा घर के लोगों को भी बच्ची से मिलने नहीं दिया जा रहा है. दबाव बनाया जा रहा है. बच्ची को प्रताड़ित किया जा रहा है. 

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिस कह रही है कि केस को रखा दफा कर दो इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है. पीड़ित के पिता ने मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो उन्हें फांसी मिलनी चाहिए. वहीं, मौके पर पहुंचे आरा एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि मामले की एफआईआर की जा चुकी है. इस मामले में जांच चल रही है. सबको विश्वास दिलाता हूं मामले की निष्पक्ष जांच होगी. 

एक फरवरी को हुई थी घटना

बता दें कि बीते एक फरवरी की रात भोजपुर जिले के गिधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही युवकों ने घर से कंधे पर उठा कर 2 किलोमीटर दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ा गया है, जिसको लेकर आज परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें: Road Accident: नालंदा में तेज रफ्तार बस ने छात्रा को रौंदा, मौत के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने वाहन में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget