एक्सप्लोरर

6 एयरपोर्ट का होगा सर्वे, जेपी आंदोलन के समय जेल में रहने वालों की बढ़ी पेंशन, नीतीश कैबिनेट से 30 एजेंडे पास

Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार विधानमंडल के सदस्यों के वेतन भत्ता और पेंशन नियमावली में भी संशोधन की मंजूरी मिली है. अब विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ता और पेंशन में बढ़ोतरी होगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार (13 अगस्त, 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई. इस दौरान 30 एजेंडों पर मुहर लगी. कैबिनेट में फैसला लिया गया कि जेपी आंदोलन के समय जेल में बंद रहने वाले आंदोलनकारियों को अब दोगुना पेंशन मिलेगी. 

पहले जो लोग एक महीने से 6 महीने तक जेल में रहे थे उन्हें 7,500 रुपये मिलते थे. अब इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं जो लोग 6 महीने से ज्यादा जेल में रहे थे उनकी पेंशन राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है.

इसके साथ ही बिहार विधानमंडल के सदस्यों के वेतन भत्ता और पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दी गई है. अब विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ता और पेंशन में बढ़ोतरी होगी. दूसरी ओर पटना के मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर वाया करबिगहिया होते हुए जोड़ा जाएगा. इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 292 करोड़ 74 लाख 4000 की मंजूरी आज कैबिनेट में मिली है.

छह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का होगा सर्वे

पटना के पुनपुन में लक्ष्मण झूला के समानांतर केवल सस्पेंशन पुल का निर्माण होगा. इसके लिए आज कैबिनेट से 92 करोड़ 99 लाख 48 हजार रुपये की मंजूरी मिली है. दूसरी ओर छह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का सर्वे होगा. इसमें वीरपुर (सुपौल), मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) और भागलपुर शामिल है. सर्वे के लिए 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार 720 रुपये की मंजूरी कैबिनेट से मिली है.

वहीं गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को ऑल वेदर एयरपोर्ट बनाया जाएगा. खराब मौसम में भी ठीक से विमानों की लैंडिंग हो सकेगी. इसके लिए विस्तार होगा. 18.24 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया जाना है. इसके लिए कैबिनेट से 137.17 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है.

सरकारी विद्यालय की कक्षा 2 से 8 तक के लिए छात्र-छात्राओं को पोशाक राशि देने की मंजूरी कैबिनेट में मिली है. जिन छात्राओं की उपस्थिति 31 जुलाई तक 75% होगी उनके खाते में पैसा भेजा जाएगा. इसके साथ ही छात्रवृत्ति की राशि भी भेजी जाएगी.

मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर सचिव निशीथ वर्मा जो 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं उनको 2 साल के लिए संविदा के आधार पर रखने की मंजूरी मिल गई है. आम लोगों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और दीदी की रसोई आदि की व्यवस्था के लिए भी मंजूरी दी गई है.

यह भी पढ़ें- Asha Sahay Death: स्वतंत्रता सेनानी रहीं भारती आशा सहाय का हुआ निधन, 97 की उम्र में पटना में ली अंतिम सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget