एक्सप्लोरर

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'मां से किया हुआ वादा...'

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने चौंकाते हुए 2 मार्च को पवन सिंह को टिकट देने का ऐलान किया था. उन्हें पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था.

Pawan Singh Will Contest Lok Sabha Elections: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. बुधवार (13 मार्च) को एक्स हैंडल से जनकारी देते हुए खुद पावरस्टार पवन सिंह ने इसका ऐलान किया है.

पवन सिंह ने लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा. आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है. जय माता दी."

आसनसोल से बीजेपी ने दिया है टिकट

बता दें कि बीजेपी ने चौंकाते हुए 2 मार्च को पवन सिंह को टिकट देने का ऐलान किया था. उन्हें पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था. हालांकि सोशल मीडिया पर उनके विरोध में उठी आवाज के बाद उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने यह नहीं खुलासा किया कि वो क्यों उम्मीदवारी वापस ली.

पवन सिंह ने 3 मार्च को कहा था, ''भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…''

अक्षरा सिंह को लेकर शुरू हो गई थी चर्चा

बता दें कि पवन सिंह ने जैसे ही मना किया था कि वह आसनसोल से चुनाव किसी कारणवश नहीं लड़ पाएंगे ऐसे में खबर आने लगी थी कि इस सीट से बीजेपी अक्षरा सिंह को टिकट दे सकती है. हालांकि अक्षरा सिंह की ओर से या बीजेपी की ओर से इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई थी.

गौरतलब हो कि पवन सिंह के नाम का जैसे ही बीजेपी ने ऐलान किया था तो टीएमसी के कई नेताओं ने घेरना शुरू कर दिया था. पवन सिंह के एक गाने को लेकर उन्हें टारगेट किया जाने लगा था. माना जा रहा था कि टारगेट किए जाने के बाद पवन सिंह ने 24 घंटे के अंदर यह बात कह दी कि वह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

यह भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए किया बड़ा ऐलान, इन सीटों पर लड़ेगी AIMIM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget