एक्सप्लोरर

Pawan Singh: काराकाट से क्यों मैदान में उतरीं पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी? 'पावरस्टार' ने खुद किया खुलासा

Bihar Lok Sabha Elections: काराकाट संसदीय क्षेत्र से 14 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए हैं, जबकि 13 नामांकन पत्रों को रिजेक्ट कर दिया गया है. 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तारीख है.

Pawan Singh News: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से उनकी मां प्रतिमा देवी ने भी नामांकन दाखिल किया है. इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि उनकी मां अपने बेटे के खिलाफ क्यों मैदान में उतर गई हैं? इस पर खुद पवन सिंह ने जवाब दे दिया है. बुधवार (15 मई) को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस पर अपना बयान दिया.

पवन सिंह बोले- 'हर इंसान सोच कर चलता है'

मां के नामांकन को लेकर पवन सिंह ने हंसते हुए पत्रकारों से कहा कि इसके पीछे की वजह क्या है ये हम ही बताएं? आप लोग थोड़ा नहीं सोच सकते हैं? हर इंसान अपने जीवन में कुछ सोच-समझकर चलता है. चलना भी चाहिए. चाहे वो हम हों या कोई और हो. इसके अलावा कोई और बात नहीं है.

17 मई तक नाम वापसी की है अंतिम तारीख

बता दें कि काराकाट संसदीय क्षेत्र के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार (15 मई) को जिला निर्वाचन कार्यालय में संपन्न हुई है. काराकाट संसदीय क्षेत्र से 14 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए हैं, जबकि 13 नामांकन पत्रों को रिजेक्ट कर दिया गया है. 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तारीख है.

गौरतलब हो कि काराकाट लोकसभा सीट पर मुकाबला जबरदस्त होने वाला है. निर्दलीय पवन सिंह इस सीट से ताल ठोक रहे हैं. सामने एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा हैं. पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे. पवन सिंह ने कहा है कि जिस रास्ते पर वह निकल पड़े हैं तो निकल पड़े हैं. पीछे मुड़ने का सवाल ही नहीं पैदा होता है. उधर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पवन सिंह की चर्चा सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया पर है. जो जमीन का आदमी है वोटर उसके साथ है.

यह भी पढ़ें- बिहार में 5वें चरण के चुनाव में 4 सीटों पर नए 'योद्धा' पुराने को देंगे टक्कर, दांव पर इन हस्तियों की किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget