एक्सप्लोरर

Pawan Singh Case: चुनाव से पहले पवन सिंह को झटका, कई थानों में FIR, जानिए क्या है मामला

Pawan Singh FIR: राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंचलाधिकारी ने केस कराया है. पवन सिंह ने रोड शो के लिए अनुमति ली थी. हालांकि केस के पीछे यही सारे कारण बताए जा रहे हैं.

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को चुनाव से पहले झटका लगा है. पवन सिंह पर काराकाट, बिक्रमगंज, संझौली, राजपुर समेत कई थानों में केस हुआ है. इस केस के पीछे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया जा रहा है. पवन सिंह ने बीते मंगलवार (23 अप्रैल) को अपने चुनावी क्षेत्र में रोड शो किया था.

काफिले में पांच से अधिक गाड़ी... भीड़ बेकाबू

राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंचलाधिकारी ने केस कराया है. इसी तरह अन्य थानों में भी उन पर केस हुआ है. बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने रोड शो के लिए अनुमति ली थी. हालांकि जब रोड शो पर निकले तो काफिले में पांच से अधिक गाड़ी थी. भीड़ बेकाबू हो गई थी. केस के पीछे यही सारे कारण बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि पांच गाड़ियों के अलावा 10 लाउडस्पीकर, 20 पीस पोस्टर, 10 पीस बैनर, दो पीस कटआउट और 200 लोगों के नाश्ता/पानी के लिए अनुमति दी गई थी. रोड शो के लिए मिले अनुमति में यह भी कहा गया था कि रैली/जुलूस में उपयोग होने वाली सामग्री, बैनर, झंडा आदि भारत निर्वाचन आयोग के आदर्श आचार संहिता के मानकों के अनुरूप हो.  

अकोढ़ीगोला की अंचलाधिकारी ने भी केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. कहा है कि पवन सिंह के रोड शो में पांच चारपहिया वाहनों की अनुमति थी. इनके काफिले में 13 किलोमीटर रोड शो के दौरान 20 से 25 की संख्या में चारपहिया वाहन थे. जिस गाड़ी पर पवन सिंह थे उसका नंबर भी नहीं था. आवेदन में कई मोटरसाइकिल के नंबर भी दिए गए हैं जिससे युवा रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

रोड शो के दौरान उमड़ी थी काफी संख्या में भीड़

बता दें कि बीते मंगलवार को जब पवन सिंह ने रोड शो किया था तो काफी संख्या में उनके समर्थक और फैंस उमड़ पड़े थे. भीड़ देखकर खुद पवन सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि एक कलाकार के लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है. वह 32 साल से गाना गा रहे हैं, 20 साल से एक्टिंग कर रहे हैं. जनता का यह प्यार-आशीर्वाद देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में थमा प्रचार, दूसरे चरण में ये नेता मैदान में, दो सीटों के कई बूथ पर वोटिंग का समय बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget