एक्सप्लोरर

Watch: ‘यादव हैं तो क्या... जंगलराज तो आ ही गया’, फतुहा में हिंसा के बाद लोगों में उबाल, सरकार और प्रशासन की खोली पोल

Patna Violence Case: एबीपी ने सोमवार को फतुहा पहुंच कर स्थानीय लोगों से बातचीत की. रविवार को मुखिया पति और उनके लोगों ने पार्किंग विवाद को लेकर 50 राउंड फायरिंग की थी. तीन लोगों की मौत हुई है.

पटना: राजधानी पटना के फतुहा में भारी हिंसा भड़की है. रविवार को दो गुटों के बीच पार्किंग विवाद के हिंसक झड़प में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है. सोमवार को दूसरे दिन भी हिंसा जारी रही. मुखिया पति बच्चा राय ने रविवार को करीब 50 राउंड फायरिंग की जिसमें कई लोगों को गोली लगी है. इस घटना के बाद लोगों ने आरोपी के घर और मैरिज हॉल को आग के हवाले कर दिया. सोमवार को एबीपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां के लोगों से हिंसा की कहानी जानी. लोगों ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी है. कहा कि यादव हैं तो क्या हुआ. जंगलराज तो आ ही गया है.

वर्षों से चल रहा अवैध कारोबार 

एबीपी से बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि पार्किंग को लेकर छोटा सा विवाद हुआ था जिसमें तीन लोगों ने जान से हाथ धो दिया. वहां के स्थानीय लोगों ने पूरी कहानी बताते हुए कहा कि यहां अवैध कारोबार चल रहा. गंगा घाट के किनारे गोदाम में कब्जा किया हुआ है. यहां सिगरेट बनती है, गांजा खाली होता है, शराब भी उतारी जाती है. किसी सिगरेट कंपनी ने इस गोदाम को खरीदा है. यहां कई सालों से लोकतंत्र नहीं, राजतंत्र चल रहा है. गंगा के घाट किनारे हुकूमत चल रही है.

पुलिस और थाना प्रशासन पर लोगों के आरोप

लोगों ने कहा कि जब से राजू सुलतनिया का सपोर्ट बढ़ा है तबसे सब कुछ उसके ही कंट्रोल में है. पूरा अवैध कारोबार चल रहा है. पिछले कई सालों से बाहुबल चल रहा. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई सालों से वह गांव में हुकूमत चला रहा है. बालू का अवैध कारोबार चलता है. करीब 15 सालों से कारोबार चल रहा है. लोगों ने कहा कि थाना प्रशासन मिला है. वो लोग कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. बिहार में जंगलराज की वापसी है. इसकी जांच ईडी और सीबीआई से कराई जाए. कहा कि गांव वालों ने गुस्से के कारण आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. बिहार में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह फेल है.

स्थानीय बोले कि एसआई के सामने हुआ हत्या

लोगों ने वहां थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सामने ही हत्या हुई है. जब गोली चली थी तब वह वहीं खड़े थे. लोगों ने कहा कि पूरा अवैध कब्जा कर रखा है. प्रशासन सबसे मिला है. वहीं मुख्य आरोपी बच्चा राय की गिरफ्तारी को लेकर लोग कह रहे कि बच्चा राय ने आत्मसमर्पण किया है, ये प्रशासन बोले रहा, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है. कुल मिलाकर लोगों ने आरोप लगाए हैं कि आरोपियों को पुलिस का शह है. उनकी हुकूमत काफी समय से चल रही. दूसरा उनका कहना है कि यहां चल रहे अवैध कारोबार का ईडी और सीबीआई जांच की जाए.

यह भी पढ़ें- Patna Violence: पार्किंग के विवाद में धधक रहा पटना, जेठुली कांड में हुई तीसरी मौत, 7 गिरफ्तार | जानिए अब तक क्या क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget