एक्सप्लोरर

Patna Traffic Advisory: शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर पटना में बदला ट्रैफिक रूट, बंद किए गए ये रास्ते

Patna Traffic Route Changed: एंबुलेंस, अग्निशमन, मरीज वाहन या न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों के साथ अनिवार्य सेवा के वाहनों के लिए प्रतिबंध नहीं है. पढ़िए चार्ट रूट.

पटना: शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को देखते हुए पटना में शनिवार (13 जनवरी) को ट्रैफिक रूट बदला रहेगा. कई रास्तों को बंद करते हुए डायवर्ट किया गया है. गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होना है इसको देखते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी ताकि यातायात प्रभावित न हो. अगर 13 जनवरी को घर से निकल रहे हैं तो ट्रैफिक रूट देख लें. हालांकि एंबुलेंस, अग्निशमन, मरीज वाहन या न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों के साथ अनिवार्य सेवा के वाहनों के लिए प्रतिबंध नहीं है.

अब समझिए क्या होगा ट्रैफिक रूट

गांधी मैदान गेट नं-01 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं अन्य मंत्रियों का वाहन प्रवेश होगा.

विशिष्ट/वरीय पदाधिकारियों के वाहन ज्ञान भवन के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क होंगे.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के सभी वाहन गांधी मैदान के गेट नं-08 एवं 10 से अंदर प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे.

गांधी मैदान के चारों तरफ प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी का दायित्व होगा कि गांधी मैदान के चारों तरफ ठेला/खोमचा/अवैध पार्किंग नहीं होने देंगे.

ठाकुरबाड़ी मोड़ से गांधी मैदान आने वाले व्यावसायिक वाहन/ऑटो/ई-रिक्शा को ठाकुरबाड़ी मोड़ से नाला रोड की ओर डायवर्ट करेंगे.

गोलघर तिराहा बेली रोड से गांधी मैदान आने वाले टेंपो/ई-रिक्शा/व्यावसायिक वाहनों को गोलघर तिराहा से बुद्ध मार्ग में डायवर्ट करेंगे.

आयुक्त कार्यालय के सामने गंगा पथ मोड़: यहां से गांधी मैदान की ओर जाने वाले टेंपो/ई-रिक्शा/व्यावसायिक वाहनों को जेपी गंगा पथ पर डायवर्ट किया जाएगा.

पुलिस लाइन तिराहा: प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी का दायित्व होगा कि पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले टेंपो/ई-रिक्शा आदि को पुलिस लाइन तिराहा से वापस राजापुर पुल की ओर डायवर्ट कर देंगे.

राजापुर पुल से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को राजापुर पुल से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा.

भट्टाचार्य चौराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को नाला रोड/पीरमुहानी की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को भट्टाचार्या चौराहा की और डायवर्ट किया जाएगा.

एसपी वर्मा रोड दक्षिण से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को भट्टाचार्या चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

मीठापुर न्यू बाईपास मोड़ से करबिगहिया की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को जीरोमाइल की और डायवर्ट किया जाएगा.

90 फीट रोड से पुरानी बाईपास में आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को जीरोमाइल की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

धनुकी मोड़ उपर से पुरानी बाईपास में व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को जीरोमाइल की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

पहाड़ी मोड़ से अगमकुआं आरओबी की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को जीरोमाइल/न्यू बाईपास में डायवर्ट किया जाएगा.

अगमकुआं आरओबी ऊपर से पुरानी बाईपास में आने वाले वाले व्यावसायिक वाहन/ टेंपो/ई-रिक्शा आदि को पटना साहिब स्टेशन की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

चितकोहरा गोलंबर दक्षिण से हार्डिंग रोड में आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई-रिक्शा आदि को गर्दनीबाग/अनिसाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन/टेंपो/ई- रिक्शा आदि को बेडर की और डायवर्ट किया जाएगा.

पटना की ओर आने वाले ट्रकों का परिचालन बंद

शनिवार (13 जनवरी) को 04:00 बजे पूर्वाह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक की अवधि में बाढ़/बख्तियारपुर/फतुहा/मसौढ़ी/दनियांवा से पटना की ओर आने वाले ट्रकों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

13 जनवरी को 03:00 बजे पूर्वाह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक की अवधि में पटना के सीमावर्ती जिला यथा, नालंदा, हाजीपुर, भोजपुर, सारण, अरवल, जहानाबाद, बेगुसराय, लखीसराय जिला से पटना की ओर आने वाले ट्रकों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

आपातकालीन व्यवस्था- आकस्मिक परिस्थिति में PMCH, पटना जाने का रूट: गांधी मैदान गेट नं-05 से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए आयुक्त कार्यालय के सामने मोड़ से दाहिने जेपी गंगा पथ से होगा. कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद.

गांधी मैदान के अंदर पार्क होने वाली बसें कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही गांधी मैदान से बाहर निकलेंगी.

उक्त रूट से आने वालों को कठिनाई होने पर वे संबंधित नोडल पदाधिकारी/सहायक नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: जिसका डर था... उसी के संकेत! बिहार महागठबंधन में बढ़ी खींचतान लेकिन लालू-नीतीश के लिए एक बात तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget