एक्सप्लोरर

Patna Cylinder Blast: पटना के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, 3 सिलेंडर फटे, खाना खा रहे लोग जान बचाकर भागे

Patna Cylinder Blast: रेस्टोरेंट में हुई घटना के बाद एक कपड़े की दुकान में भी आग लग गई. रेस्टोरेंट और कपड़ा दुकान को मिलाकर 50 लाख से ऊपर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

पटना: राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित मेन रोड पर एक फैमिली रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई. एक-एक कर तीन सिलेंडर फट गए. घटना रात 10 बजे के आसपास की है. जब तक लोगों को समझ आता आग ने विकराल रूप ले लिया था. सूचना के बाद मौके पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बगल के एक कपड़े की दुकान में भी आग लग गई.

हादसे में कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. रेस्टोरेंट और कपड़ा दुकान मिलाकर 50 लाख से ऊपर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठे लोग खाना छोड़कर जान बचाकर बाहर निकले. इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मी और खाना बनाने वाले भी बाहर निकल आए. पास में ही एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी, गनीमत यह रही कि यहां आग नहीं लगी.

पाइप में आग लगने के बाद फटे सिलेंडर

घटना के संबंध में बताया गया कि रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर के पाइप में आग लगी. इसके बाद रसोइया ने देख लिया और वह भागते हुए बाहर निकला. इसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने अग्निशमन को फोन कर इसकी सूचना दी, तब तक आग सिलेंडर में लग गई और वह फटना शुरू हो गया. रेस्टोरेंट में रखे तीन सिलेंडर एक एक कर फट गए जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया.

रेस्टोरेंट एक अपार्टमेंट में है. आग की सूचना मिलते ही अपार्टमेंट के लोग भी फ्लैट से बाहर निकल गए. लगभग चार घंटे तक लोग आग बुझने का इंतजार करते रहे. सिलेंडर के फटने से अपार्टमेंट की कई खिड़कियों के शीशे भी टूट गए. रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों ने बताया कि आग इतनी जल्दी पकड़ी कि वे लोग खाना छोड़कर रेस्टोरेंट से गिरते हुए बाहर निकल गए.

यह भी पढ़ें- NDA में जाने से पहले चिराग पासवान का BJP को झटका, भाजपा नेता के बेटे को अपनी पार्टी में किया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस
Bihar News: नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को लेंगे शपथ, पटना में होगा समारोह
बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को लेंगे शपथ, पटना में होगा समारोह

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget