एक्सप्लोरर

Patna Sand Mafia: महिला खनन अधिकारी पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, 45 गिरफ्तार, परिजनों ने बिहटा थाने को घेरा

Bihar News: खनन विभाग की टीम पर सोमवार को बिहटा में हमला किया गया था. एबीपी न्यूज़ की टीम मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची. जानिए वहां के कैसे हालात दिखे.

पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा में बालू माफिया और बदमाशों ने खनन विभाग की टीम पर सोमवार को हमला किया था. इस मामले में मंगलवार को भी पुलिस एक्शन में दिखी. कुल 45 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोगों के परिजनों ने मंगलवार को बिहटा थाने को घेर लिया और जमकर बवाल काटा. पुलिस को थाने के गेट को बंद करना पड़ा. बालू माफिया ने खनन विभाग के चेक पोस्ट में आग लगा दी.

दरअसल, बालू ओवरलोडिंग की चेकिं के दौरान यह हमला किया गया था. इसमें खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर घिर गईं. उन पर भी हमला किया गया था. एबीपी न्यूज़ की टीम मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची. यहां सड़क पर गाड़ियों के शीशे बिखरे पड़े थे. हर तरफ बालू दिख रहा था. सारे ट्रक यहीं पर थे. आज भी ट्रकों में बालू ओवरलोड की गई है. बालू माफिया बेखौफ हैं. यहां आज खनन विभाग की टीम या पुलिस नहीं दिखी.

घायलों के नाम

  • कुमार गौरव, जिला खनन पदाधिकारी
  • सैयद फरहीन, खनन निरीक्षक
  • आम्या कुमारी, खनन निरीक्षक

इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लगभग 50 वाहनों को भी पकड़ा गया है. अन्य नामजद और अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं जिन 45 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन सभी के परिजन थाने के बाहर पहुंच गए. आज जब न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई तो परिजन हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना है कि उनके लड़के निर्दोष हैं. होटल, चाय दुकान चलाते हैं. बालू माफिया बताकर पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

थाना के अंदर घुसने की भी कोशिश

परिजनों की भीड़ देख भारी संख्या में पुलिस भी दिखी. इस दौरान परिजनों ने थाने में घुसने भी की. इस मामले में बिहटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि कल (सोमवार) बिहटा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी करने के लिए खनन विभाग की टीम पहुंची थी. उसी दौरान बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर हमला किया था. इसमें जिला खनन पदाधिकारी, दो महिला खनन इंस्पेक्टर घायल हुई हैं. जिन लोगों ने हमला किया, जो लोग बालू के अवैध खनन, ओवरलोडिंग में शामिल हैं ऐसे 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. 30 ट्रक चिह्नित किए गए हैं. तीन ट्रक को जब्त किया गया है. एक गाड़ी जब्त की गई है जिसमें वायरलेस सेट मिला है.

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shot Dead: 'UP सरकार के लिए बेहतर यह होता कि...', अतीक अहमद की हत्या मामले पर PK का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget