एक्सप्लोरर

'CM नीतीश को 1 मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक नहीं', बक्सर फायरिंग मामले पर RJD ने साधा निशाना

Bihar News: फायरिंग की घटना में चार लोगों की मौत पर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है. राजद ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है.

Bihar Politics: बिहार में कानून व्यवस्था का मुद्दा विपक्ष जोर शोर से उठा रहा है. विपक्ष के हमले से नीतीश सरकार बैकफुट पर है. आए दिन आपराधिक घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. ताजा मामला शनिवार (24 मई, 2025) को बक्सर फायरिंग मामले में चार लोगों की मौत का है. घटना के बाद सियासत भी शुरू हो गई है.

राजद ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गृह विभाग के सर्वेसर्वा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. मुख्यमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा है. बेहतर है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें. राजद नेता ने कहा कि एनडीए सरकार के रहते वारदात रुकने वाली नहीं हैं. बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटना हो रही है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. आपराधिक वारदात से लोग कराह रहे हैं. डबल इंजन की सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं."

बक्सर फायरिंग मामले में सियासत तेज

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा है. अपराधी राज से लोग कराह रहे हैं. राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मिनट भी कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं है. बता दें कि बक्सर में बालू रखने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. लाठी डंडों से लैस दो पक्ष आमने सामने आ गए. मारपीट के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है. एक घायल का इलाज चल रहा है.

24 घंटे में हमलावर होंगे गिरफ्तार-BJP

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. गोलीबारी में मारे गए लोगों के प्रति बीजेपी ने संवेदना प्रकट की है. बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि सरकार निष्पक्ष रूप से जांच कराएगी. दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी होगी. बालू माफिया के संरक्षण की जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें- ट्रक से भीषण टक्कर में उड़े कार के परखच्चे, पटना से आ रहे तीन लोगों की मौत, सीवान में पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget