एक्सप्लोरर

Watch: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के साथ उनकी वैनिटी वैन भी जब्त, परिवहन विभाग ने लिया एक्शन

Prashant Kishor Arrested: आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन को लेकर भी खूब चर्चा हो रही थी. इस बीच अब उसे भी जब्त कर लिया गया है. ये वैनिटी वैन पूर्व सांसद की बताई गई है.

Prashant Kishor Arrested: पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ-साथ उनकी चर्चित वैनिटी वैन को भी जब्त किया गया है. उसे पटना परिवहन विभाग के कार्यालय में खड़ा किया गया है. वैनिटी वैन के ड्राइवर अवधेश पासवान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि वो 10 साल से इस गाड़ी को चला रहे हैं. इसके मालिक पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू सिंह हैं. 

वैनिटी वैन में कभी आराम नहीं करते थे प्रशांत किशोर

जब ड्राइवर अवधेश पासवान से पूछा गया कि क्या प्रशांत किशोर ने वैनिटी वैन को किराए पर लिया है? इस पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर और पप्पू सिंह दोस्त हैं. उन्होंने दोस्ती के नाते दी या किराए पर ये उन्हें नहीं पता. उन्हें सिर्फ वहां आने का ऑर्डर मिला था. ड्राइवर ने बताया कि प्रशांत किशोर वैनिटी वैन में केवल वॉशरूम के लिए आते थे. उन्होंने इसमें कभी आराम नहीं किया. वे (प्रशांत किशोर) केवल पांच मिनट के लिए गाड़ी में आते थे.

ड्राइवर ने आगे बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गाड़ी के कागजात चेक किए हैं. सोमवार की सुबह करीब सवा चार बजे उन्हें गांधी मैदान से निकाला गया था. इसके बाद परिवहन विभाग के कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया गया. हालांकि वैनिटी वैन के अंदर की चेकिंग पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं की गई है क्योंकि वो बंद है. उसकी चाबी ड्राइवर के पास नहीं थी. बताया गया कि वैनिटी वैन में सिर्फ ड्राइवर वाला एरिया ही खुला है.  

वैनिटी वैन को लेकर घिरे थे पीके

बता दें कि वैनिटी वैन की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशांत किशोर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के निशाने पर आ गए थे. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि वैनिटी वैन में एक्टर बैठते हैं और निर्माता-निर्देशक उन्हें बैठाते हैं. हम जानते हैं कि निर्माता कौन है, निर्देशक कौन है और एक्टर को क्यों बैठाया गया सबको पता है.

उधर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर को राजनीतिक व्यवसायी बताया था. जब प्रशांत किशोर से वैनिटी वैन को लेकर सवाल किया गया था तो वे भड़क गए थे. मीडिया पर ही सवाल खड़े करने लगे थे. आग बबूला हो गए थे. यहां तक कह दिया था कि हम क्यों वैनिटी वैन दिखाएं? हम कहां टॉयलेट जाते हैं ये दिखाएंगे?

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor Live: प्रशांत किशोर को कोर्ट लेकर जा रही पुलिस, पटना के इस थाने में रखे गए 10 से 15 समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget