एक्सप्लोरर

Watch: 'जब कॉलेज में लिया एडमिशन तो क्यों जाएं स्कूल?', RJD, JDU, BJP कार्यालय के पास पटना में हंगामा

Patna Students Protest: पहले इंटर की पढ़ाई कॉलेजों में भी होती थी लेकिन अब बंद कर दी गई है. प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना है कि वे लोग 12वीं में एडमिशन ले चुके हैं.

Patna Students Protest: राजधानी पटना स्थित वीर चंद पटेल पथ पर 11वीं के छात्रों ने गुरुवार (21 मार्च) को प्रदर्शन किया. धरने पर बैठ गई. इसके चलते ट्रैफिक जाम लग गया है. प्रदर्शन स्थल के पास में ही बीजेपी और जेडीयू के साथ आरजेडी का कार्यालय है. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी भी चलाई है. प्रदर्शन करने वालों में छात्राएं भी शामिल थीं.

एक छात्रा सोनम ने कहा कि, "हमें कहा गया है कि हम अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई यूनिवर्सिटी में नहीं बल्कि स्कूलों में जारी रखें. हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमारा एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो जाएगा. उन छात्रों के लिए नया नियम लागू करना चाहिए जो चाहते हैं कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के बाद अब इसका लाभ उठाएं. जब हमने पहले ही प्रवेश ले लिया है तो यह हम पर क्यों लागू होना चाहिए?..."

मुख्यमंत्री आवास का भी किया घेराव

बताया जाता है कि हंगामा करने वाले छात्र पिछले चार-पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. सड़क से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक का घेराव कर चुके हैं. आज गुरुवार को हंगामे के दौरान कुछ छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया जिसके बाद कुछ छात्राएं सड़क पर ही बैठ गईं. छात्रों का कहना था कि 11वीं की पढ़ाई वे कॉलेज में कर चुके हैं. 12वीं में एडमिशन ले चुके हैं. पैसे दे चुके हैं. छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की.

बता दें कि सरकार ने निर्णय लिया है कि बिहार में इंटर की पढ़ाई अब केवल इंटरस्तरीय स्कूलों में ही होगी. पहले प्लस टू तक की पढ़ाई कॉलेजों में भी होती थी. अब यह बंद कर दी गई है. ऐसे में कॉलेज में 11वीं की पढ़ाई कर चुके छात्रों को 12वीं की पढ़ाई के लिए वापस स्कूल लौटना होगा. ऐसे में वो छात्र जो एडमिशन ले चुके हैं उन्होंने प्रदर्शन किया.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया है. कहा है कि उनकी जो मांग है उस पर विचार किया जाएगा, लेकिन जो नए साल में छात्र-छात्राएं एडमिशन लेंगे उन पर किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा.

सड़कों पर विरोध जता रहे विद्यार्थियों के मसले पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैंने तो अभी हाल में ज्वाइन किया है. इस मामले को हम देख लेते हैं. जो उचित होगा वह किया जाएगा. जो निर्णय सरकार ने पहले लिया है उसे देख लेने दीजिए.

यह भी पढ़ें- बिहार में होली को देखते हुए परीक्षा टली, सरकारी स्कूलों में गुड फ्राइडे की छुट्टी रद्द, केके पाठक का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget