एक्सप्लोरर

Patna News: पटना के बिहटा में अवैध खनन को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी, कई पोकलेन मशीन को फूंक डाला

Illegal Sand Mining: बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बालू घाट की घटना है. अवैध रूप से खनन कर रहे एक दर्जन से ऊपर पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया है.

पटनाः राजधानी पटना से सटे बिहटा में अवैध खनन को लेकर मंगलवार को दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है. इस दौरान कई पोकलेन मशीन में आग भी लगाई गई है. बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बालू घाट पर अवैध बालू के वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े थे. अवैध रूप से खनन कर रहे एक दर्जन से ऊपर पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.

बताया जाता है कि अमनाबाद बालू घाट पर दिन-रात लगातार अवैध बालू का खेल होता है, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इससे अंजान बना रहता है. यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी अवैध खनन में लगी पोकलेन मशीनों को आग के हवाले किया जा चुका है. दो गुट लगातार वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Supaul News: बिहार के सुपौल में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, कॉल रिकॉर्डिंग से सामने आई ये बात

घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं

अमनाबाद बालू घाट पर हुई गोलीबारी और एक दर्जनों से ऊपर पोकलेन मशीनों को आग के हवाले करने के बाद कुछ देर तक इलाका रणक्षेत्र में बदला रहा. लोगों ने दबी जुबान में कहा कि पुलिस भी यहां जाने से डरती है. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

इस पूरे मामले में बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि अमनाबाद बालू घाट और टापू की आड़ में अवैध खनन का कारोबार बालू माफिया द्वारा किया जा रहा था. पूर्व के विवाद को लेकर दो बालू माफिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई है. कई पोकलेन मशीनों को आग के हवाले भी करने की बात आई है. इस मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Subhash Singh Death: BJP विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget