एक्सप्लोरर

Patna News: आरक्षण पर घमासान! BJP के प्रदर्शन में निशाने पर मुख्यमंत्री, विजय सिन्हा बोले-'अहंकार में डूबे हैं CM नीतीश'

BJP Protest Against CM Nitish Kumar: निकाय चुनाव पर रोक को लेकर जेडीयू-बीजेपी में तकरार है. सोमवार को पटना में भी बीजेपी ने धरना प्रदर्शन किया. इसमें विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे.

पटना: आरक्षण के कारण नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) टल गया था. इसको लेकर अब तक राजनीतिक घमासान जारी है. महागठबंधन सरकार खासकर जेडीयू (JDU) ने इसका ठीकरा बीजेपी (BJP) पर फोड़ कर पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन किया था. वहीं बीजेपी ने अब पलटवार किया. बीजेपी पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन कर रही. सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पटना में विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) के अहंकार के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. वो न्यायालय की किसी भी बात को नहीं मानना चाहते. यही कारण है कि निकाय चुनाव पर रोक लग गई. पार्टी आरक्षण बचाओ, चुनाव कराओ नारे के साथ प्रदर्शन कर रही. बीजेपी का कहना है महागठबंधन सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव लटका रही है. 

सीएम नीतीश के अहंकार के कारण हुआ ये निर्णय

प्रदर्शन में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी सहित कई प्रमुख नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश के अहंकार के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. सीएम नीतीश को न्यायालय पर विश्वास नहीं रहा है. न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में चुनाव हुआ है. सीएम नीतीश अति पिछड़ों को आरक्षण देते हुए चुनाव कराएं. क्यों आपको आपत्ति है? क्यों अहंकार के पोषक होकर आपने चुनाव को टाल दिया? जब तक अति पिछड़ों को आरक्षण देकर चुनाव नहीं कराया जाएगा तब तक सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे. 

सम्राट चौधरी ने अति पिछड़ों को सम्मान देने की कही बात

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि यह दुखद है कि जेडीयू व बिहार सरकार कहती है कि सुप्रीम कोर्ट व पटना हाईकोर्ट को केंद्र सरकार चलाती है. नीतीश को आयोग बनाना चाहिए. अति पिछड़ों को सम्मान दीजिए. नगर निकाय चुनाव कराना चाहिए. आरक्षण बचाओ-नगर निकाय चुनाव कराओ. यह बीजेपी के धरना का उद्देश्य है. 

जेडीयू के आंदोलन का बीजेपी ने दिया है जवाब

जेडीयू की ओर से आंदोलन किया गया था. वहीं बीजेपी सोमवार को बिहार भर में सभी प्रखंड मुख्यालयों पर "आरक्षण बचाओ, नगर निकाय चुनाव कराओ" धरना प्रदर्शन कर रही. पूर्व में भी बीजेपी की ओर से कहा गया था की सुप्रीम कोर्ट के अबतक के छह फैसले आ चुके हैं. पिछले कुछ सालों में ओबीसी, ईबीसी को कितना आरक्षण देना है उसके लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी है. छह फैसलों में सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था. नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किए बिना ही चुनाव करा रही थी. पटना हाईकोर्ट ने माना कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत बगैर ट्रिपल टेस्ट के अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया. 

निकाय चुनाव पर रोक को लेकर है बवाल

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 और 20 अक्टूबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया था. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया था कि दूसरी डेट बाद में जारी की जाएगी. पटना हाई कोर्ट ने कहा था कि अति पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित सीटों को जनरल कर नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी करें. पटना हाईकोर्ट की ओर से नगर निकाय चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाए जाने को जेडीयू ने बीजेपी की साजिश करार दिया था. 

यह भी पढ़ें- Congress President Election: पटना में चल रही वोटिंग, बाहर धरने पर बैठे कई कांग्रेसी, मतदान पर रोक लगाने की कर रहे मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget