एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में होली पर खून-खराबा, शव यात्रा में जा रहे 2 लोगों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

Patna Firing: पूरा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र सोनावा बाजार का है. सुबोध कुमार नाम के युवक को एक गोली बांह में लगी है. वहीं एक युवक को पेट में गोली लगी है.

Patna Firing News: राजधानी पटना में मंगलवार (26 मार्च) को एक तरफ जहां होली के जश्न में लोग डूबे हैं तो वहीं दूसरी ओर खून-खराबा भी देखने को मिला है. पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल ले गए जहां एक की हालत खतरे से बाहर है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पूरा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र सोनावा बाजार का है. शव यात्रा सोनावा गांव से निकली थी. जैसे ही लोग बाजार पहुंचने के बाद खाजेकलां घाट जाने के लिए निकले तो सोनावा बांध पर ही अज्ञात बदमाशों ने शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को गोली मार दी.

फतुहा डीएसपी ने क्या कहा?

इस घटना के संबंध में फतुहा डीएसपी निलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार कल (सोमवार) रात में होली के दौरान ही गांव के कुछ लोगों ने आपस में विवाद किया था. मारपीट तक की नौबत आ गई थी. उसी विवाद को लेकर आज मंगलवार को शव यात्रा में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

बताया जाता है कि गांव के ही वैद्यनाथ सिंह की पत्नी का देर रात निधन हो गया था. आज मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए लोग खाजेकलां घाट जा रहे थे. घटना में सुबोध कुमार नाम के युवक को एक गोली बांह में लगी है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. एक युवक को पेट में गोली लगी है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

रविवार को खासपुर गांव में हुई थी हत्या

बता दें कि बीते रविवार की शाम को भी दीदारगंज थाना क्षेत्र में हत्या की घटना हुई थी. खासपुर गांव में होलिका दहन के लिए जलावन मांगने गए 16 वर्षीय किशोर को घर मालिक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद आज इसी थाना क्षेत्र में फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Arrah Crime News: आरा में गुटखा का पैसा मांगा तो गोली मारी, 3 बजे रात में खुलवाई थी दुकान, मचा हड़कंप

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget