एक्सप्लोरर

Patna Metro: ध्यान दें! पटना में जल्द ले सकेंगे मेट्रो का आनंद, इस तारीख को होने जा रहा उद्घाटन

Patna Metro News: पटना मेट्रो परियोजना के प्रारंभिक चरण में दो गलियारे उत्तर-दक्षिण गलियारा और पूर्व-पश्चिम गलियारा शामिल है. पढ़िए सम्राट चौधरी ने क्या कहा है.

Patna Metro News: पटना में रहते हैं तो मेट्रो का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं. अब इंतजार खत्म होने वाला है. उद्घाटन की तारीख का ऐलान हो गया है. बिहार सरकार ने गुरुवार (28 नवंबर) को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से सेवाएं देनी प्रारंभ करेगी. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए 32,506 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी.

विधानसभा ने विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति में 2023-24 वित्त वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया. विपक्षी सदस्यों ने समाज कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर बहिर्गमन किया था.

स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगा परिचालन

सम्राट चौधरी ने कहा, "32,506 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट का उपयोग राज्य में केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में किया जाएगा. इस राशि से पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा कर लिया जाएगा. पटना मेट्रो का परिचालन अगले साल स्वतंत्रता दिवस से होगा."

आगे कहा, "कैमूर जिले में ‘पर्यटक केंद्र’ के विकास सहित पर्यटन विभाग से संबंधित कई परियोजनाओं के विकास के लिए भी इस निधि का उपयोग किया जाएगा. निधि का उपयोग सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा (यूईई), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम, पीएम श्री योजना आदि के क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा."

मेट्रो परियोजना के प्रारंभिक चरण में दो गलियारे शामिल

इसके अलावा, इस निधि का उपयोग राज्य में कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए भी किया जाएगा. पटना मेट्रो परियोजना के प्रारंभिक चरण में दो गलियारे उत्तर-दक्षिण गलियारा और पूर्व-पश्चिम गलियारा शामिल है. विधानसभा ने चालू वित्तीय वर्ष में व्यय के लिए राज्य के समाज कल्याण विभाग की 3,028 करोड़ रुपये की दूसरी अनुपूरक मांग को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया. 

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने 3,028 करोड़ रुपये की विभागीय अनुपूरक मांग पर बहस का जवाब देते हुए विपक्षी दलों के आचरण की कड़ी आलोचना की. कहा, "विपक्षी दल समाज के गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं. यही कारण है कि बहस में भाग लेने के बाद भी जब अनुपूरक मांग पारित की जा रही थी तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन किया. राज्य सरकार ने महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, वृद्धों और समाज के अन्य वंचित वर्गों के उत्थान और सुरक्षा के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं."

यह भी पढ़ें- Chetan Anand: '...इसलिए चिंतित हूं', चेतन आनंद क्यों पूछ रहे चिराग पासवान से सवाल? बताई अंदर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget