एक्सप्लोरर

Patna Lathicharge: 'बिहार में जंगलराज 3 का आगमन', 'नीतीश और तेजस्वी का नाम लेते हुए क्या बोले नित्यानंद राय?

Nityanand Rai Reaction on Nitish Kumar and Tejashwi Yadav: नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है. 

पटनाविधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार (13 जुलाई) को लाठीचार्ज और पार्टी के एक नेता विजय सिंह की मौत के बाद बीजेपी आक्रोशित है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना घटी है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. नित्यानंद राय ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुक्रवार (14 जुलाई) को यह बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नाम लेते हुए बड़ा बयान दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, छात्रों पर लाठीचार्ज, महिलाओं पर लाठीचार्ज, यह दर्शाता है कि बिहार की नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार को बताना चाहता हूं कि आपकी जो मंशा है कि लाठी और गोलियों से हम बिहार की जनता के हक मांगने वालों को रोक देंगे तो ऐसा नहीं होगा.

'हक के लिए बड़ी आहुति दी है'

आगे नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों और किसानों के हक में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शांति मार्च किया गया. पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. जहानाबाद जिले के पार्टी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई. बीजेपी ने बिहार के किसानों, शिक्षकों, मजदूरों और महिलाओं के हक के लिए बड़ी आहुति दी है.

लाठीचार्ज को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि ऐसा लाठीचार्ज किया जैसा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजों ने किया था. बिहार में जंगलराज 3 का आगमन हुआ है. बिहार में जो बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया वह आजाद भारत में निरंकुशता और तानाशाह का एक बड़ा गवाह बनेगा. बिहार सरकार के कुशासन और गलत कामों से लोग गुस्से में हैं. पटना की सड़कों पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला. लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन पटना में जो हुआ वह बेहद ही निंदनीय है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस ने कहा- नीतीश कुमार को BJP से एलर्जी है, भाजपा नेता की मौत और लाठीचार्ज पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget