एक्सप्लोरर

Patna Crime News: पटना में किराना व्यवसायी की हत्या, टारगेट में कोई और था गोली दूसरे को लगी, दो बदमाश पकड़े गए

Murder in Patna: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में दोपहर दो बजे के आसपास इस घटना को अंजाम दिया गया है. बुलेट पर सवार होकर तीन की संख्या में बदमाश गोली मारने आए थे.

पटना: राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके में शुक्रवार की दोपहर एक किराना व्यवसायी बदमाशों की गोलियों का शिकार हो गया. गोली लगने से युवक की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए व्यवसायियों ने खदेड़ कर दो बदमाशों को पकड़ लिया. लोगों ने दोनों की खूब पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से अपने हिरासत में लिया. वहीं, एक बदमाश बुलेट छोड़कर फरार हो गया जिसमें स्थानीय लोगों ने आग लगा दी. घटना लगभग दिन के दो बजे के आसपास की है.

किसी और को गोली मारने आए थे बदमाश

घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बुलेट सवार तीन बदमाश एक बिस्कुट एजेंसी के मालिक को गोली मारने आए थे. निशाना बनाते हुए फायरिंग की लेकिन बगल से पास के ही किराना दुकान का व्यवसायी राहुल कुमार गुजर रहा था जिसे गोली लग गई. गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई.

Patna Crime News: पटना में किराना व्यवसायी की हत्या, टारगेट में कोई और था गोली दूसरे को लगी, दो बदमाश पकड़े गए

पुलिस ने मामले को कराया शांत

इधर, घटना के बाद गुस्साए व्यवसायियों ने जमकर हंगामा किया. बदमाशों की बुलेट में आग लगाकर सड़क जाम कर दिया. मौके पर जक्कनपुर थाना की पुलिस के अलावा कई और थानों की पुलिस पहुंची. इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया.

Patna Crime News: पटना में किराना व्यवसायी की हत्या, टारगेट में कोई और था गोली दूसरे को लगी, दो बदमाश पकड़े गए

पूछताछ के बाद होगा खुलासा

पटना सदर एएसपी संदीप सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में किसी और को टारगेट किया गया था लेकिन बगल से गुजरने के कारण राहुल नाम के युवक को गोली लग गई. इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई. जानकारी मिली है कि तीन से चार की संख्या में बदमाश आए थे. हम लोग अनुसंधान कर रहे हैं. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़ें- Shraddha Case: 'कई अभिनेता और मंत्रियों ने दूसरे धर्मों में शादी की, वह लव जिहाद नहीं?' गिरिराज सिंह पर भड़के पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget