एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, वज्रपात का भी अलर्ट जारी, बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Today: रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक रोहतास में 141.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. हालांकि कल (17 सितंबर) के बाद से राज्य का मानसून फिर कमजोर पड़ सकता है.

Weather News 16 September 2024: बिहार में आज (सोमवार) भी मानसून सक्रिय रहने वाला है. दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश के संकेत हैं. पटना मौसम विभाग (IMD Patna) के अनुसार आज दक्षिण बिहार के ही कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की भी संभावना है. दक्षिण बिहार के छह जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है. 

इन छह जिलों में रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के कुछ-कुछ स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है जबकि गया, नवादा, अरवल में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. राजधानी पटना और उसके आसपास के जिलों में भी मानसून सक्रिय रहेगा. रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है.

दक्षिण बिहार के 19 जिलों में सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा समुद्र तल पर फिरोजपुर, पटियाला, शाहजहांपुर, बलिया और गंगीय पश्चिम बंगाल के गहरे दबाव के केंद्र से दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है. इसके चलते आज दक्षिण बिहार के 19 जिलों में मानसून सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है. सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है.

उत्तर बिहार के सारण, वैशाली और गोपालगंज में भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. उत्तर बिहार के ही अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है. तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है.

रोहतास में सबसे अधिक 141.2 मिलीमीटर हुई वर्षा

मानसून की सक्रियता राज्य में पिछले तीन दिनों से देखी जा रही है. हालांकि कल (17 सितंबर) के बाद से राज्य का मानसून फिर कमजोर पड़ सकता है. बीते रविवार को भी राज्य में मानसून सक्रिय रहा. रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक रोहतास में 141.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. गया में 119 और औरंगाबाद में 118.4 मिलीमीटर के साथ बहुत अधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है. वहीं बेगूसराय में 110 मिलीमीटर, मधेपुरा में 106, मुंगेर में 105.5, खगड़िया में 98.02, नालंदा में 72.6, जमुई में 72.6, सीतामढ़ी में 72.6, बांका में 70.6 और नवादा में 68 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है.

हालांकि बारिश के बाद भी बीते शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली. राजधानी पटना में 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा. सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में रहा.

यह भी पढ़ें- Good News: बिहार के छोटे से गांव के लड़के को Google ने दिया 2 करोड़ का पैकेज, अभिषेक ने बताया सफलता का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget