एक्सप्लोरर

Good News: बिहार के छोटे से गांव के लड़के को Google ने दिया 2 करोड़ का पैकेज, अभिषेक ने बताया सफलता का मंत्र

Bihar News: गूगल में नौकरी मिलने पर अभिषेक ने खुशी जताई है. कहा कि गूगल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में उन्हें नियुक्त किया है. गूगल के लंदन ऑफिस के लिए उन्हें ऑफर मिला है.

Jobs in Google: कई लोगों का सपना होता है कि वह गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करे, हालांकि हर किसी को मौका नहीं मिल पाता है. काफी प्रयास और मेहनत के बाद किसी-किसी को यह अवसर मिलता है. इसी कड़ी में बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से प्रयास कर इस मुकाम को हासिल कर लिया है. अभिषेक जमुई के झाझा प्रखंड क्षेत्र के जामूखरैया के रहने वाले हैं. फिलहाल वह अपने परिवार के साथ झाझा में ही रहते हैं लेकिन बहुत जल्द गूगल ऑफिस में काम करने जाने वाले हैं.

पहली नौकरी अमेजन में... अब गूगल में सिलेक्शन

अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में वकील हैं. उनकी मां मंजू देवी के गृहिणी हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर मां ने कहा कि वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं. पिता ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. बता दें कि अभिषेक ने पटना एनआईटी से 2022 में बीटेक (कंप्यूटर साइंस में) किया है. इसके बाद पहली नौकरी अमेजन में मिली. अब गूगल में सिलेक्शन हुआ है. 

ऑफर से ज्यादा गूगल में काम करने की है खुशी

गूगल में नौकरी मिलने पर अभिषेक ने खुशी जताई है. कहा कि गूगल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में उन्हें नियुक्त किया है. गूगल के लंदन ऑफिस के लिए उन्हें यह ऑफर मिला है. उन्हें पहली बार अमेजन बर्लिन से एक करोड़ आठ लाख के पैकेज पर नौकरी मिली थी. इसके बाद वे दो साल जर्मनी में रहे जहां एक और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी में उन्हें कुछ महीने काम करने का अनुभव मिला. इसके बाद वे गूगल और मेटा जैसी कंपनी के लिए प्रयास करने लगे. फिर उन्हें गूगल से इंटरव्यू के लिए कॉल आया. अभिषेक ने कहा कि अब उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. ऑफर से ज्यादा उन्हें गूगल में काम करने की खुशी है.

पांच राउंड में इंटरव्यू के बाद गूगल में मिला मौका

अभिषेक ने कहा कि गूगल में काम करना उनका लक्ष्य था. टोटल पांच राउंड में इंटरव्यू हुआ है. पांचों राउंड को पार करने के बाद यह मौका मिला है. एक सवाल पर कि जो लोग इस फील्ड में आना चाहते हैं उनके लिए क्या कहेंगे इस पर अभिषेक ने कहा, "उनके लिए मैं कहना चाहूंगा कि लगे रहना जरूरी है. अगर कोई लगातार फोकस करके इस फील्ड में लगा रहे तो जरूरी नहीं कि वो कहां से शुरुआत कर रहा है, ये मायने रखता है कि वो इस फील्ड में कितना प्रयास कर रहा है. अच्छी कोडिंग और डेवलपमेंट स्किल होने के बाद वो किसी भी बड़ी कंपनी में काम कर सकता है."

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में केवी की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, घर का दरवाजा बंद कर परिवार के सदस्य फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget