एक्सप्लोरर

पटना में लॉ की स्टूडेंट से रेप का प्रयास, आरोप- सीनियर एडवोकेट ने पास बैठाया, कहा- 'गुरु दक्षिणा' दो, I Love You

Patna Law Student Case: मामला राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है. आरोपी वकील निरंजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पटना: राजधानी पटना से शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. पटना हाई कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट पर इंटर्नशिप करने वाली छात्रा ने रेप के प्रयास का का आरोप लगाया है. वह लॉ की स्टूडेंट है. छात्रा किसी तरह अपनी आबरू को बचाते मौके से निकली और शोर मचाया. इसके बाद आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामला शास्त्री नगर थाना के पटेल नगर का है.

पटना हाई कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट निरंजन कुमार पर आरोप लगा है. 22 वर्षीय छात्रा निरंजन कुमार के पास इंटर्नशिप कर रही थी. पटेल नगर स्थित अपार्टमेंट में नीचे फ्लैट में वकील का परिवार रहता है. वहीं वकील ने ऊपर में अपना दफ्तर बनाया है. बीते शुक्रवार को छात्रा पहुंची तो एडवोकेट निरंजन कुमार ने बुलाया और वे बेडरूम में लेकर चले गए. यहां छात्रा के साथ गंदी हरकत करने लगे. छात्रा किसी तरह कमरे से बाहर निकली और अपने दोस्तों को फोन किया. कुछ देर बाद जब उसके दोस्त पहुंचे और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और एडवोकेट निरंजन कुमार को हिरासत में ले लिया.

शुक्रवार को छात्रा का अंतिम दिन था

इस पूरे मामले में छात्रा ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. इसमें एडवोकेट पर कई आरोप लगाए हैं. छात्रा ने बताया कि शुक्रवार को इंटर्नशिप का आखिरी दिन था. एडवोकेट निरंजन कुमार ने कहा था कि सुबह जल्दी आना. ऐसे में वह सुबह 11:15 पर पहुंच गई. उस वक्त छात्रा अकेली थी. जब वह ऑफिस पहुंची तो उसके दोस्त को निरंजन कुमार में नीचे भेज दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पहले एडवोकेट ने जबरन अपने पास बैठाया. उसने आपत्ति जताई तो एडवोकेट निरंजन कुमार ने कहा कि आप बहुत खूबसूरत हो. इसके बाद आई लव यू बोलते हुए कहा कि इसी कारण मैं आपको रोज देर तक ऑफिस में रोकता था.

यही गुरु दक्षिणा है

पीड़िता ने आवेदन में लिखा कि निरंजन कुमार ने जबरन हाथ पकड़ लिया और बगल के कमरे की तरफ ले जाने लगे जो उनका बेडरूम है. उस वक्त वह काफी डरी हुई थी. तब निरंजन कुमार ने कहा कि डरो नहीं यही गुरु दक्षिणा है. इसके बाद वह घर से फोन आने की बात कह दूर हट गई. अपने दोस्त को फोन कर वहां से वह नीचे चली गई.

इस मामले में शास्त्री नगर थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी एडवोकेट निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का न्यायालय में 164 करवाया गया है. पीड़िता ने अपने बयान में भी वही बात कही है.

यह भी पढ़ें- LIVE VIDEO: ठोक देंगे सीधा कपार में! तेजस्वी यादव के करीबी की गोली मारकर हत्या, ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget