एक्सप्लोरर

Patna News: 'इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के स्टुडेंट ने...', पटना फायरिंग मामले में SP का बड़ा खुलासा 

Patna Firing: सेंट्रल एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपियों का पुलिस रिकॉर्ड नहीं है. जिन आरोपिययों ने सरेंडर किया है, उसमें एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा होटल मैनेजमेंट की.

Patna Firing Case: बीते शनिवार (24 मई, 2025) को दिनदहाड़े पटना के वीआईपी इलाके बोरिंग कैनाल रोड के हड़ताली मोड़ के पास स्कार्पियो सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. ये घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी, जिसका खुलासा शुक्रवार को हो गया है.

एक आरोपी अभी भी फरार

पुलिस की तफ्तीश में जो जानकारी मिली, उसमें इस घटना में पांच आरोपी शामिल पाए गए थे. इनमें एक आरोपी और एक नाबालिग आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका है. तीन आरोपियों के घर पर लगातार छापेमारी कर पुलिस दबिश बना रही थी, जिसके बाद शुक्रवार को दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.

इस पूरे मामले पर पर्दा उठाते हुए पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत ने खुलासा करते हुए कहा कि इस मामले में एक नाबालिग समेत अब चार अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. इनमें एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, तो दो आरोपी को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी. ये भी पता लगाया जाएगा कि इस मामले में कितने हथियार का उपयोग किया गया था.

सेंट्रल एसपी ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिल रही है, उसमें किसी का पुलिस रिकॉर्ड नहीं है. वैसे इसकी जांच की जा रही है. शुक्रवार को जिन आरोपियों ने सरेंडर किया है, उनमें शिबू कुमार और रोहित कुमार उर्फ अल्टर है. शिबू कुमार राजस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और वह पटना आया था, जबकि रोहित कुमार होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है. इंजीनियर के छात्र ने गाड़ी के अंदर से फायरिंग की तो मैनेजमेंट का छात्र ने बाहर निकल कर दहशत फैलाई. 

दहशत फैलाने वाले पेशेवर अपराधी नहीं

उन्होंने बताया कि जो काले स्कॉर्पियो का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें जो गाड़ी के अंदर से फायरिंग की जा रही थी वह शिबू कुमार था. उसकी मां के नाम से स्कॉर्पियो है. वहीं स्कॉर्पियो से उतरकर गमछा लपेटे जो युवक फायरिंग कर रहा था वह रोहित कुमार उर्फ अल्टर था, जो होटल मैनेजमेंट कर रहा है. शिबू कंकड़बाग का रहने वाला है तो रोहित उर्फ अल्टर पीरबहोर का रहने वाला है, जो पहले दो गिरफ्तार हुए हैं उसमें एक युवक भट्टाचार्य रोड का रहने वाला है और उसके साथ जो एक नाबालिग लड़का था, उसका नाम नहीं बताया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बिहार में NDA ने चल दी चाल, जातीयगणना के ऐलान से नाराज अगड़ी जाति को खुश करने की बड़ी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget