एक्सप्लोरर

निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर JDU के कद्दावर नेता का बड़ा बयान, 'लोगों से जितना…'

Nishant Kumar Bihar Yatra: निशांत के बिहार दौरे को लेकर अशोक चौधरी का कहना है कि इससे उन्हें (निशांत) अनुभव होगा. उन्होंने साफ कहा कि अच्छी बात है और ये सही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार यात्रा पर निकलेंगे. अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं. इस बीच विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी हो रही है. तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं. ऐसे में जेडीयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान आया है.

बुधवार (11 मार्च, 2026) को अशोक चौधरी ने निशांत की यात्रा को लेकर कहा, "अच्छी बात है… यात्रा तो करनी चाहिए. हमारे नेता हैं. लोगों से जितना मिलेंगे वो तो अच्छा है. व्यक्तिगत अनुभव होगा. क्या दिक्कत है क्या होना चाहिए, ये सही है." 

तेजस्वी यादव पर भी किया हमला

दूसरी ओर एक सवाल के जवाब में अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला किया. विपक्ष द्वारा निशांत कुमार की आलोचना पर अशोक चौधरी ने कहा, "जो सातवीं फेल है वह कठपुतली नहीं हो सकता…? जो स्नातक है, इंजीनियर है वह कठपुतली हो जाएगा? किसी को कठपुतली कहने का मापदंड क्या है?"

यह भी पढ़ें- बोर्ड की लापरवाही! अभ्यर्थी की जगह एडमिट कार्ड में छाप दी कुत्ते की तस्वीर, रोहतास का मामला

'किस मजबूरी में छोड़ रहे कुर्सी?'

उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी की ओर से निशाना साधा गया है. आरजेडी के नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर कहा, "अब वो समृद्धि यात्रा करके क्या करेंगे? पहले वो बताएं कि वो किस मजबूरी में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं?...नीतीश कुमार दबाव में हैं और बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है… जनता की भावनाओं का, जनादेश का अपमान हो रहा है. नीतीश कुमार को हिसाब देना ही पड़ेगा..."

बता दें कि निशांत कुमार ने कहा है कि वे बिहार के 38 जिलों का दौरा करेंगे. इसके लिए वे योजना बना रहे हैं. इस संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा. उनके दौरे से पहले बिहार में अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकले हैं. राज्यसभा जाने से पहले उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget