एक्सप्लोरर

फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल

Air India Express Hard Landing: लैंडिंग इतनी जोरदार थी कि नोज व्हील अलग हो गया और नोज लैंडिंग गियर डैमेज हो गया. फुकेट एयरपोर्ट अधिकारियों को तुरंत रनवे बंद करना पड़ा.

हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई. विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

हार्ड लैंडिंग के बाद टूटा नोज गियर
एयरलाइन का बोइंग 737 MAX 8 विमान बुधवार दोपहर फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक लैंडिंग काफी जोरदार रही, जिसके चलते विमान का नोज व्हील अलग हो गया और नोज लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गया.

कुछ देर के लिए बंद रहा रनवे
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. इसकी वजह से कुछ अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा और कई फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई.

इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत निकाले गए यात्री
विमान में मौजूद सभी 133 यात्रियों को इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई.

एयरलाइन का बयान
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि क्रू ने सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा है.

जांच के दायरे में आ सकती है घटना
यह फ्लाइट भारतीय एयरलाइन की होने के कारण DGCA इस मामले का संज्ञान ले सकती है. वहीं बोइंग 737 MAX 8 विमान पहले से ही वैश्विक स्तर पर जांच और निगरानी के दायरे में रहा है, ऐसे में इस घटना की विस्तृत जांच की संभावना जताई जा रही है. 

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget