एक्सप्लोरर

'जंगलराज की याद दिला देंगे', राम मंदिर के यजमान रहे डॉ. आरएन सिंह से मांगी रंगदारी, कहा- 'मदद करो...'

RN Singh: डॉक्टर आरएन सिंह ने इस घटना को लेकर कंकड़बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. रंगदारी मांगने का आरोप कुख्यात अपराधी रहे बिंदु सिंह के बेटे रोशन पर लगा है.

पटना: राजधानी पटना के प्रसिद्ध डॉक्टर पद्मश्री और राम मंदिर के यजमान रहे डॉ. आरएन सिंह उर्फ रविंद्र नारायण सिंह से बुधवार (7 फरवरी) को रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. फोन पर मांगी गई रंगदारी में कहा गया है कि मेरी मदद करो नहीं तो जंगलराज की याद दिला देंगे. इसकी शिकायत कंकड़बाग थाने में की गई है. डॉक्टर आरएन सिंह ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा है कि रंगदारी मांगने वाला दिवंगत कुख्यात अपराधी बिंदु सिंह का बेटा रोशन है. दो बार फोन कर रंगदारी मांगी है.

आरएन सिंह ने पुलिस को बताया है कि रोशन डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित उनके क्लीनिक के पास का ही रहने वाला है. उसने उनके असिस्टेंट को फोन कर कहा कि आरएन सिंह से बात कराओ. उसके बाद उन्होंने बात की तो कहा कि मेरी मदद कीजिए नहीं तो जंगलराज की बात याद दिला देंगे. हालांकि रकम का जिक्र नहीं किया है. इसके कुछ देर बाद रोशन उनके क्लीनिक में पहुंच गया. जब कंकड़बाग थाने को इसकी सूचना दी गई तो वह फरार हो गया.

हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं डॉक्टर आरएन सिंह

बता दें कि डॉ. आरएन सिंह विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भी हैं. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान भी बने थे. आरएन सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं. काफी चर्चित डॉक्टर हैं. उन्हें पद्म श्री पुरस्कार भी मिला है.

पूर्वी सिटी एसपी भरत सोनी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉ. आरएन सिंह ने आवेदन दिया है. धमकाने और रंगदारी मांगने की बात लिखी गई है. कंकड़बाग थाने में कांड दर्ज कर लिया गया है और छापेमारी की जा रही है. अपराधी की पहचान कर ली गई है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रोशन का है आपराधिक इतिहास

रंगदारी मांगने वाला रोशन कई बार जेल जा चुका है. 2021 में कंकड़बाग के एक अस्पताल में फायरिंग के मामले में रोशन सहित तीन लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस घटना में भी रंगदारी की मांग की गई थी. नहीं मिलने पर फायरिंग की गई थी. इसके साथ ही मोबाइल दुकानदार से भी रंगदारी मांगने के मामले में वह गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा रोशन पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. इसके पिता बिंदु सिंह भी रंगदारी के कई केस में अभियुक्त रहे थे. इसके पिता की मृत्यु हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने की नीतीश सरकार से मांग, 'तेजस्वी पर शराब पीने के आरोप की हो जांच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget