एक्सप्लोरर

पटना में BN कॉलेज के हॉस्टल में बमबाजी, एक छात्र घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

Patna News: पूरा मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. घायल छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Patna News: पटना के बीएन कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार (13 मई, 2025) की दोपहर बमबाजी हो गई. इस घटना में एक छात्र घायल हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार सुतली बम चलाए जाने की बात सामने आई है. पूरा मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों (ये भी छात्र ही हैं) से छात्रों का विवाद हुआ था. इसके बाद यह घटना हुई है. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची.

पीएमसीएच में भर्तीय कराया गया घायल छात्र

घायल छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अनुसंधान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार घायल छात्र के सिर में बम लगा है. बम लगने से वह लहूलुहान हो गया था. घटनास्थल पर खून गिरा था.

घटना के बाद कई छात्रों ने प्रिंसिपल के चैंबर के बाहर प्रदर्शन किया. प्राचार्य का भी घेराव किया. फिलहाल इस घटना में किसी छात्र या अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है. हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है. घायल छात्र का नाम सुजीत पांडेय बताया जा रहा है. वह रोहतास का रहने वाला है.

दो गुटों के बीच का है मामला

बताया जा रहा है छात्रों के दो गुटों में विवाद था. उसके बाद यह घटना हुई है. एक पक्ष स्थानीय है. यह लोग भी छात्र ही बताए जा रहे हैं. आज काफी संख्या में कुछ लोग बीएन कॉलेज हॉस्टल में घुस गए और बमबाजी कर दी. इसी बमबाजी में एक छात्र घायल हो गया. घटना के बाद बीएन कॉलेज हॉस्टल के छात्रों में घटना के बाद नाराजगी देखने को मिली. रोड को जाम कर दिया.

बता दें कि यह हॉस्टल पटना यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आता है. पटना यूनिवर्सिटी के किसी भी हॉस्टल की बात कर लें अक्सर बमबाजी की घटनाएं होती रहती हैं. बड़ी बात है कि प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद इस तरह की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. मारपीट की घटनाएं आम बात हैं.

यह भी पढ़ें- मो. इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख देगी नीतीश सरकार, आज शहीद जवान के गांव जाएंगे CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget