एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में PMCH के पास एंबुलेंस चालक की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली

Patna Crime News: पीएमसीएच के पीछे वाले गेट के पास बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Patna Ambulance Driver Murder: राजधानी पटना में एक एंबुलेंस चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में की गई है. वे मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे. घटना बुधवार (25 दिसंबर) रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आसपास की है. पीएमसीएच के पीछे वाले गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई और मारपीट की. इस दौरान विनय कुमार दास जब भागने बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी गई. इलाज के क्रम में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. टाउन एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रात में 9 बजकर 40 मिनट के आसपास सूचना मिली कि पीएमसीएच के पीछे वाले गेट पर मरीन ड्राइव के किनारे जहां सभी एंबुलेंस खड़ी रहती है वहां एक एंबुलेंस चालक को गोली मार दी गई है. मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में हुई है जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे. 

डाउन एसडीपीओ ने कहा कि विनय कुमार पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में रहते थे. उनकी खुद की एंबुलेंस थी और खुद चलाया करते थे. उन्होंने कहा कि पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बाइक सवार दो बदमाश आए और विनय कुमार के साथ गाली-गलौज करने लगे. मारपीट करने लगे. जब विनय कुमार भागने लगे तो पीछे से दो गोली उन पर फायरिंग की गई. इसके बाद बदमाश मरीन ड्राइव की ओर से फरार हो गए. विनय कुमार को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में मौत हो गई.

अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं

घटना के पीछे क्या कुछ विवाद है इस पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में भी पीएमसीएच में एंबुलेंस लगाने को लेकर या सवारी चढ़ाने को लेकर चालकों में विवाद होता रहा है. कई बार लड़ाई-झगड़ा हुआ है. अभी तक पूर्ण रूप से घटना के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एंबुलेंस चालकों में कुछ विवाद हुआ होगा. हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है. 

कहा कि मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. यहां जो एंबुलेंस चालक मौजूद थे उनसे भी बात की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है. इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- BPSC अभ्यर्थियों को बहकाया जा रहा? पटना पुलिस ने जारी की लिस्ट, जानिए कौन लोग शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget