एक्सप्लोरर

Watch: एग्जाम या खिलवाड़! जिसे जहां जगह मिली बैठता गया... नहीं मिली तो खड़ा ही सही, पटना में देखिए कैसे हुई परीक्षा

Ram Krishna Dwarika College: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 24 मई का है. कॉलेज में ग्रेजुएशन पार्ट टू सब्सिडरी पेपर और पीजी सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी.  

पटना: बिहार की शिक्षा-व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. कभी मैट्रिक तो कभी इंटरमीडिएट की परीक्षा का वीडियो वायरल होता रहा है. अब राजधानी पटना के एक कॉलेज का वीडियो सामने आया है जहां छात्र यूजी और पीजी की परीक्षा दे रहे हैं. वीडियो और व्यवस्था देखने के बाद सवाल उठने लाजमी हैं. यह वीडियो पटना के राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज का है. बुधवार (24 मई) को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन पार्ट टू सब्सिडरी पेपर और पीजी सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी.  

बताया जा रहा है कि राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र-छात्राओं का सेंटर पड़ा है. छात्र बुधवार को परीक्षा देने पहुंचे तो थे लेकिन यहां व्यवस्था सही नहीं दिखी. एक तरफ कॉलेज की लापरवाही दिखी तो दूसरी ओर छात्रों ने भी मौके का खूब फायदा उठाया. जिसे जहां जगह मिली परीक्षा देने के लिए बैठ गया. कई छात्र मोबाइल से खुलेआम चोरी करते दिखे. छात्रों ने ही इसका वीडियो बनाया और वायरल भी कर दिया.

प्रिंसिपल ने कहा- मैनेज करने का था आदेश

इस वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल अरविंद कुमार ने बताया कि पहले से पीजी की परीक्षा चल रही थी. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वीसी ने एक दिन पहले अचानक यूजी की परीक्षा लेने के लिए आदेश दे दिया. उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि इतने बच्चों को बैठने की जगह नहीं है. आगे जो जगह है वहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि मैनेज कर लीजिए तो हम लोग क्या करते. जहां जगह थी बच्चे बैठ गए. यह भी कहा कि हमलोगों ने सभी छात्रों की जांच की थी. जांच करने में कुछ कमी आई होगी जिसके कारण छात्र मोबाइल लेकर अंदर चले गए और इसका वीडियो बनाकर वायरल किया.

वीडियो सामने आने के बाद राजनीति शुरू

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सामूहिक रूप से मिल-बैठकर एक जगह छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं यह स्थिति पूरे बिहार में बनी हुई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि जिस राज्य के शिक्षा मंत्री शिक्षा की बात ना कर ग्रंथों की आलोचना की बात करते हैं, रामचरितमानस और अनाप-शनाप बातें करते हैं, शिक्षा से जिनका कोई मतलब नहीं है तो वहां शिक्षा व्यवस्था कैसे ठीक रह सकती है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और हम लोग बेरोजगारों को नौकरी एवं छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. शिक्षा-व्यवस्था में कोई कमी नहीं हो इसको लेकर सरकार पूरी तरह संकल्पित है. द्वारिका कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ है. हम लोगों ने भी देखा है. सरकार भी इस पर चिंतित है. इस पर कार्रवाई की मांग की गई है. जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले PK का बड़ा एलान, बता दिया किसकी जीत के लिए लगाएंगे ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget