एक्सप्लोरर

Bihar Politics: NDA से अलग हो जाएंगे पशुपति पारस? RLJP की बैठक में हो गया फैसला

Pashupati paras: पशुपति पारस बिहार की राजनीति में काफी मंझे हुए खिलाड़ी हैं. वह जानते हैं कि चुनाव नजदीक आने पर कौन किधर जा सकता है. इसी को देखने के लिए कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए हैं.

RLJP Meeting End In Patna: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati paras) की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यालय तो भवन निर्माण विभाग ने ले लिया और उसे चिराग पासवान की पार्टी को दे दिया गया. अब पशुपति पारस अपने घर से ही पार्टी चल रहे हैं और इसी कड़ी में बीते 19 नवंबर और आज 20 नवंबर को दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की. इस बैठक में कई पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और सभी लोगों ने अपनी अपनी राय रखी.

दो दिनों की बैठक समाप्त

इस पूरी बैठक में एक ही चर्चा हुई कि क्या एनडीए में साथ रहेंगे या नहीं रहेंगे. दो दिनों की बैठक तो समाप्त हो गई है, लेकिन अभी तक मीडिया कर्मियों को इस पर खुलकर नहीं बताया जा रहा है. पशुपति पारस सहित पूर्व सांसद प्रिंस राज ,पूर्व सांसद सूरजभान सिंह कई कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद किसी ने भी मीडिया से बात नहीं किया.

राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि हम लोग आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी 243 सीटों पर पुरजोर मेहनत करेंगे और अपनी तैयारी करेंगे. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस खुद पंचायत स्तर तक घूम-घूम कर जनता से मिलेंगे, लेकिन अकेले रहेंगे या  किसी गठबंधन के साथ रहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि यह अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है. इसके बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बताएंगे.

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पार्टी कार्यालय से बाहर हो जाने के 5 दिन बाद दो दिवसीय बैठक का क्या वजह रही? पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि पशुपति पारस कार्यकर्ताओं को बुलाकर यह जानना चाह रहे थे कि कौन हमारे साथ रह सकता है और कौन चिराग पासवान के साथ जा सकता है. हालांकि अधिकांश कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि हम आपके साथ हैं, आप अकेले चुनाव लड़िए.

कुछ कार्यकर्ताओं ने तो चिराग पासवान पर तंज भी कसा है, लेकिन पशुपति पारस बिहार की राजनीति में काफी मंझे हुए खिलाड़ी हैं और वह जानते हैं कि जब चुनाव नजदीक आने पर कौन किधर जा सकता है और इसी को देखने के लिए वह इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए हैं.

 पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया

बहरहाल अभी तक पार्टी ने यह निर्णय नहीं लिया है कि एनडीए के साथ रहेंगे या नहीं. हालांकि वर्तमान समय में यह दिख रहा है कि एनडीए की ओर से पशुपति पारस की पार्टी को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है. कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की थी, लेकिन पशुपति पारस की पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया था. उसके बाद अब उनकी पार्टी कार्यालय को खाली करा दिया गया. यह सब बातें बैठक में चर्चा तो हुई, लेकिन अंतिम निर्णय को अभी भी पशुपति पारस लॉक करके रखे हुए हैं. 

ये भी पढ़ेंः 2047 तक देश स्पोर्ट्स सेक्टर में 1 से 5...', बिहार में मनसुख मांडविया ने बताया भारत का बड़ा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget