एक्सप्लोरर

बिहारः ‘भतीजे’ की बैठक पर ‘चाचा’ का तंज, पशुपति ने कहा- कार्यक्रम में पहुंचे थे भाड़े के लोग

पशुपति पारस ने कहा कि उन्होंने पहले ही एक निर्देश जारी किया था कि आज (रविवार) की जो बैठक चिराग पासवान ने दिल्ली में की है वह असंवैधानिक है. इस बैठक में जो लोग भी उपस्थित हुए हैं वह स्वतः पार्टी से निष्कासित समझे जाएंगे.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में दो गुट होने के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासत तेज है. रविवार को दिल्ली में चिराग पासवान की ओर से हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यह असंवैधानिक है. चिराग ने जो बैठक की उसमें जो भी लोग थे वह भाड़े पर आए थे. इससे 10 गुणा ज्यादा भीड़ पटना में उनकी (पशुपति पारस) मीटिंग के दौरान थी. चिराग के साथ सिर्फ 10 से 12 सदस्य ही होंगे.

पशुपति पारस ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा, “चिराग पासवान बताएं कि उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कितने सदस्य हैं. चुनाव आयोग के पास जो 2015 की रिपोर्ट है और उसके बाद से जब चिराग राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तो चुनाव आयोग के पास कोई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट गई ही नहीं है. 17 जून को ही पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ उसमें सिंगल नामांकन हुआ था.  

चिराग पासवान पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन और एलजेपी के सांसद

पशुपति पारस ने कहा कि उन्होंने पहले ही एक निर्देश जारी किया था कि आज (रविवार) की जो बैठक चिराग पासवान ने दिल्ली में की है वह असंवैधानिक है. इस बैठक में जो लोग भी उपस्थित हुए हैं वह स्वतः पार्टी से निष्कासित समझे जाएंगे. चिराग पासवान को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है. चिराग पासवान पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन और एलजेपी के सांसद हैं.

वहीं, दूसरी ओर अपने अध्यक्ष पद को लेकर पशुपति ने कहा कि यह देश संविधान से चलता है. लोकसभा के अध्यक्ष ने भी यह क्लियर कर दिया है कि देश के संविधान के हिसाब से ही काम होगा. उसके बाद जो अब निर्णय आया उससे साफ है कि पशुपति कुमार पारस को पार्टी (एलजेपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

पशुपति पारस ने कहा, “कुछ ही दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन दूसरी टीम (चिराग पासवान के नेतृत्व में) में शामिल हुआ है. आज की बैठक में कुछ लोगों ने मेरा समर्थन किया है और 17 जून को लिखित में दिया है. जरूरत पड़ी तो मैं इसे दिखाऊंगा”

यह भी पढ़ें- 

मुजफ्फरपुरः 740 कर्मियों को दोबारा बहाल करने के मामले में कार्रवाई शुरू, विभाग ने CS से मांगा जवाब

जहानाबादः श्राद्ध में भोज खाने से 100 लोग हुए बीमार, गांव में राहत के लिए पहुंची मेडिकल टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget