एक्सप्लोरर

Pashupati Paras Resigns: पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- नाइंसाफी हुई

Pashupati Paras News: पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि मैंने लगन और वफादारी से एनडीए की सेवा की, लेकिन हमारे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई.

Pashupati Paras Resigns: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग से नाराज लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार (19 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफा देने का ऐलान किया. पारस ने कहा कि हमारे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई है.

मोदी कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति पारस ने कहा, ''मैंने लगन और वफादारी से एनडीए की सेवा की, लेकिन मेरे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई. आज भी मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं.''

RJD से बातचीत पर पारस ने कहा, ''जितना बोलना था, उतना बोल दिया है. भविष्य की राजनीति हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बैठकर तय करेंगे.''

पारस ने पीएम मोदी को भेजी चिट्ठी

पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा, ''महोदय, आपको अवगत कराना है कि कुछ अपरिहार्य कारणों से मैं मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं. इस दौरान मंत्री परिषद के सदस्य के नाते मुझ पर अपना विश्वास जताने के लिए आपका धन्यवाद.''

बिहार में एनडीए ने सोमवार (18 मार्च) को सीट शेयरिंग का ऐलान किया था. इसमें पारस के भतीजे चिराग पासवान को तरजीह दी गई. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें देने का ऐलान किया गया. सीट बंटवारे के तहत बीजेपी 17, जेडीयू 16, हम एक और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक सीट पर लड़ेगी.


Pashupati Paras Resigns: पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- नाइंसाफी हुई

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी में फूट पड़ गई थी. एलजेपी के छह में से पांच सांसद पारस गुट के साथ चले गई. यही नहीं पशुपति पारस मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए.

इसके बाद भी चिराग पासवान सक्रिए रहे और अब एनडीए में समीकरण बदल चुके हैं. इसी बात से नाराज होकर पारस ने इस्तीफा दे दिया है. पशुपति पारस एनडीए में हाजीपुर सीट बरकरार रखना चाहते थे. वहीं चिराग पासवान हाजीपुर सीट छोड़ने के मूड में नहीं दिखे. बीच का रास्ता निकालने के लिए बातचीत भी हुई, हालांकि कोई रिजल्ट नहीं निकल सका.

Pashupati Paras Resign: NDA से क्यों नाराज हुए पशुपति कुमार पारस? पार्टी की ओर से आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget