एक्सप्लोरर

2025 के विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर लड़ेगी पशुपति पारस की पार्टी! बिहार में बढ़ा सियासी पारा

Pashupati Kumar Paras: आज आरएलजेपी के सभी प्रकोष्ठ और पार्टी के विंग की राज्य कमेटी की बैठक पटना स्थित कार्यालय में होगी. यह बैठक पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Pashupati Kumar Paras News: 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में हाशिए पर रहने वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति पारस 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे. लोकसभा चुनाव में एनडीए से टिकट नहीं मिलने और फिर बाद में पार्टी कार्यालय खाली करने को लेकर चर्चा में रहे पशुपति पारस ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

आज (31 जुलाई) आरएलजेपी के सभी प्रकोष्ठ और पार्टी के विंग की राज्य कमेटी की बैठक पटना स्थित कार्यालय में होगी. इसमें पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के अलावा उनके भतीजे और पूर्व सांसद प्रिंस राज, पूर्व सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

यह बैठक पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण

पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि आज की बैठक उनकी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आज की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर कई निर्णय लिए जाएंगे. इसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे कि किस तरह से चुनाव लड़ना है. हम लोग फिलहाल सभी 243 सीटों पर तैयारी करेंगे और उसकी चर्चा आज की बैठक में होगी.

श्रवण अग्रवाल ने कहा, "विधानसभा चुनाव में अभी समय है. उस वक्त किस तरह से चुनाव लड़ा जाएगा यह अभी क्लियर नहीं किया जाएगा, लेकिन सभी सीटों पर हमारी तैयारी होगी. खास ध्यान यह भी दिया गया है कि किसी के खिलाफ बयानबाजी नहीं होगी. सिर्फ अपनी पार्टी को बढ़ाने की बात होगी."

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंदरखाने से बात आ रही है कि अंतिम समय में अगर जो भी गठबंधन अच्छी सीट पर समझौता करता है तो उसमें शामिल होकर भी चुनाव लड़ा जा सकता है. अगर किसी गठबंधन से समझौता नहीं हुआ तो भी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. श्रवण अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अंतिम समय में एनडीए के शीर्ष नेतृत्व ने अपना निर्णय बताया था और इस कारण हम लोग की तैयारी पूरी नहीं हो सकी थी तो चुनाव नहीं लड़ पाए थे, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में हम लोग मौका नहीं छोड़ने वाले हैं. ऐसे में पार्टी की ओर से इस तैयारी को लेकर बिहार में सियासी पारा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें- Supaul News:सुपौल के बोर्डिंग स्कूल में फायरिंग, तीसरी कक्षा के छात्र को दूसरे लड़के ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget