एक्सप्लोरर

पशुपति पारस की बन गई लालू यादव से बात! इंडिया गठबंधन में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024: पशुपति पारस दिल्ली से लौटकर पटना आने के बाद लालू प्रसाद यादव से मिल चुके हैं. सीटों को लेकर देखना होगा कि महागठबंधन में क्या बात हुई है.

Lok Sabha Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) की आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से बात बन गई है. सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में शामिल होंगे. हालांकि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उन्हें कितनी और कौन-कौन सी सीटें देंगे यह बात अभी सामने नहीं आई है.

दरअसल, एनडीए में पशुपति पारस सीटों के बंटवारे का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. जब एनडीए में सीट शेयरिंग हो गई तो पता चला कि उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक सीट भी नहीं दी गई है. एलजेपी रामविलास यानी चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें दे दी गई हैं. इसके बाद जब पशुपति पारस समझ गए तो उन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया.

लालू यादव से कर चुके हैं मुलाकात

बता दें कि मोदी कैबिनेट से जैसे ही पशुपति पारस ने इस्तीफा दिया तो उसे स्वीकार भी कर लिया गया. पशुपति पारस दिल्ली से लौटकर पटना पहुंचे और उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस ने पांच सीट मांगी थी. वह भी वो सीट जो चिराग पासवान के पास है. इससे साफ है कि वह सीधे तौर पर चिराग पासवान से चुनावी लड़ाई लड़ने के मूड में हैं.

हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर है लड़ाई

दरअसल पशुपति पारस की लड़ाई हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर है. वह शुरू दौर से इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे थे. ऐसे में अगर हाजीपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन में पशुपति पारस को टिकट मिलता है तो चाचा-भतीजा में लड़ाई देखने वाली होगी. बता दें कि चिराग पासवान को एनडीए में पांच सीटें मिली हैं. पांच सीटों में हाजीपुर भी है. खुद चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ने वाले हैं. ऐसे में अगर पशुपति पारस हाजीपुर से लड़े तो उनके सामने मैदान में चिराग पासवान होंगे.

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में टेंशन! लालू यादव ने रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के लिए फाइल कर दी सीट

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget