एक्सप्लोरर

पशुपति पारस को NDA में नहीं मिल रहा भाव? गठबंधन से होंगे बाहर? जानें क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा आज (20 नवंबर) दिल्ली से पटना पहुंचे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने कई मुद्दों पर उनसे सवाल किया. पढ़िए जवाब में कुशवाहा ने क्या कुछ कहा है.

Upendra Kushwaha: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को एनडीए में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. यह आरोप उनकी पार्टी के नेताओं की ओर से लगाया गया है. उम्मीद है वो एनडीए से बाहर हो जाएं. इसको लेकर एनडीए में शामिल नेता और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से बुधवार (20 नवंबर) को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा." उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली से पटना पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पटना एयरपोर्ट पर सवाल किया था.

दूसरी ओर महाराष्ट्र और झारखंड में हुए चुनाव को लेकर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सब जगह एनडीए की बढ़त है. कहीं कोई कठिनाई नहीं है. महाराष्ट्र में बीजेपी नेता विनोद तावड़े के नोट बांटे जाने वाले मामले में कुशवाहा ने कहा कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा. क्या सच्चाई है उसको कोई साबित करे उसके बाद कुछ बयानबाजी करें. आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार का जताया आभार

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा है. इस पर उपेंद्र ने कहा कि यह अच्छी बात है न, मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है. उस दिशा में सरकार मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया. नियुक्ति पत्र के वितरण पर महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि ये उनका तैयार किया हुआ रोड मैप था. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि रोड मैप क्या होता है उन्हें पता है क्या?

बीजेपी की ओर से लगातार नारा लगाया जा रहा है 'बंटोगे तो कटोगे', इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों में हमारी सहमति नहीं हो सकती. एक सवाल पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के लिए झारखंड नहीं गए इस पर जवाब में कहा कि नहीं गए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया देने से उपेंद्र कुशवाहा बचते दिखे. इस सवाल पर कि गिरिराज सिंह ने कहा है कि हेमंत सरकार रांची को कराची बनाने जा रही है. इस पर कहा, "यह उनका स्टेटमेंट है, यह उन्हीं से पूछिए."

यह भी पढ़ें- Mahila Samvad Yatra: 'महिला संवाद यात्रा' के पीछे क्या है CM नीतीश कुमार का मकसद? समझें एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget