एक्सप्लोरर

Mahila Samvad Yatra: 'महिला संवाद यात्रा' के पीछे क्या है CM नीतीश कुमार का मकसद? समझें एजेंडा

Bihar CM Nitish Kumar: 'महिला संवाद' नीतीश कुमार की 15वीं  यात्रा होगी. अब तक 14 यात्रा कर चुके हैं. यात्रा से कभी फायदा तो कभी नुकसान हुआ है. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar News: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 'महिला संवाद यात्रा' कार्यक्रम पर निकलने वाले हैं. बीते मंगलवार (19 नवंबर) को हुई कैबिनेट में सवा दो सौ करोड़ की राशि की मंजूरी मिली. इसके साथ ही तय हुआ कि नीतीश कुमार 'महिला संवाद यात्रा' करेंगे. 

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का यात्रा पर निकलना कोई नई बात नहीं है. 2005 से वे लगातार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं. अब तक 14 यात्रा कर चुके हैं. 'महिला संवाद' उनकी 15वीं  यात्रा होगी. इस कार्यक्रम के जरिए वह जिलों में जाकर महिलाओं से रूबरू होंगे. उनकी समस्या को जानेंगे. वहीं सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में समीक्षा करेंगे. समझिए उस यात्रा के पीछे क्या कुछ मकसद है.

14 बार यात्रा पर निकले... कभी फायदा कभी नुकसान

नीतीश कुमार अपने शासनकाल में अब तक 14 बार यात्रा पर निकले हैं. कभी फायदा तो कभी नुकसान हुआ है. 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 9 जनवरी को विकास यात्रा निकाली थी. पूरे बिहार का भ्रमण किया था. 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सफलता हाथ लगी थी. 

2010 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 28 अप्रैल 2010 से 'विश्वास यात्रा' शुरू की थी और उसका जोरदार फायदा हुआ था. 2010 में एनडीए को बिहार में 206 सीट आई थी. अकेले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को 115 सीट आई थी. सर्वे में यह पता चला था कि महिलाओं ने नीतीश कुमार को बढ़-चढ़कर वोट किया है.

हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 'संकल्प यात्रा' की शुरुआत की थी लेकिन जेडीयू को करारी हार मिली. पार्टी ने मात्र दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ चुनाव लड़ा था. इस चुनाव से पहले वे 'संपर्क यात्रा' पर निकले थे. हालांकि बहुत फायदा नहीं हुआ था. 2010 से कम सीटों पर जीत मिली थी. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 03 दिसंबर 2019 को जल-जीवन-हरियाली यात्रा निकाली थी, लेकिन विशेष फायदा नहीं हुआ. चिराग पासवान के कारण उन्हें मात्र 43 सीट मिली थी. हालांकि मुख्यमंत्री वही बने रहे.

नीतीश कुमार को वोट बैंक खिसकने का डर?

अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा पर निकलने वाले हैं. कहीं न कहीं अपने कोर वोटर्स यानी महिला वोटर्स को बचाने का प्रयास करेंगे. बिहार के राजनीतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार कहते हैं कि निश्चित तौर पर नीतीश कुमार का वोट बैंक आज भी महिलाएं ही हैं. कुछ सालों से थोड़ा-बहुत महिला  वोटरों में बिखराव हुआ है. 

संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए कई योजना चलाई है. महिलाओं के कहने पर उन्होंने बिहार में शराबबंदी लागू की. उन्होंने बताया कि 2010 और 2015 के चुनाव में पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित या अपर कास्ट, जो भी हो, सभी जातियों से महिलाएं नीतीश कुमार की वोटर रही हैं. वे नीतीश कुमार के कामों को पसंद करती रही हैं, लेकिन 2020 के चुनाव से कुछ बिखराव हुआ है. 2020 में चिराग पासवान ने अपर कास्ट का वोट भी काटा था. इसमें महिलाओं का भी वोट मिला था. 

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में होगा असर?

आने वाले समय में बिहार में विधानसभा का चुनाव है. इससे पहले एक बार फिर सीएम यात्रा पर निकलने वाले हैं. ऐसे में 2025 पर कितना असर पड़ेगा? इस पर संतोष कुमार कहते हैं कि 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर भी हैं. नीतीश कुमार के साथ रहने वाले आरपी सिंह भी हैं जो उनके वोट बैंक को खराब कर सकते हैं. अगर ये लोग कुछ भी वोट काटेंगे तो सीधा नुकसान नीतीश कुमार को होगा. इसलिए नीतीश कुमार ने  महिलाओं को सीधे संपर्क में लाने के लिए यह योजना बनाई है. निश्चित तौर पर जब महिलाओं के बीच नीतीश कुमार जाएंगे तो अपने किए हुए कामों को बताएंगे. 

वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि बेलागंज में हुए उपचुनाव के बाद जो सर्वे में आ रहा है उसके अनुसार या तिरहुत में जो स्नातक चुनाव होने वाला है उसको लेकर यह बात सामने आ रही है कि अपर कास्ट का वोट नीतीश कुमार के हाथों से फिसल रहा है. ऐसे में जो उनका कोर वोट बैंक (महिलाएं) है उसमें बिखराव नहीं हो इसकी तैयारी नीतीश कुमार कर रहे हैं. महिला वोटर्स में बिखराव नहीं होता है तो उन्हें (नीतीश कुमार) कोई नहीं हरा सकता है. यही वजह है कि नीतीश कुमार को सीट चाहे जितनी भी आए, लेकिन आरजेडी या बीजेपी उन्हें छोड़ना नहीं चाहती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, STF ने रात में दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget