एक्सप्लोरर

पार्टी कार्यकर्ताओं ने RJD विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, वीडियो वायरल कर की उम्मीदवार बदलने की मांग

आरजेडी विधायक समता देवी ने कहा कि यह बीजेपी, जेडीयू और हम द्वारा साजिश के तहत वीडियो वायरल कराया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रत्याशी लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं और इस फिराक में हैं कि महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बदल दिया जाए, लेकिन यह साजिश चलने वाली नहीं हैं.

गया: जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक समता देवी के खिलाफ इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में कई लोग बाइक रैली के दौरान लालू यादव जिंदाबाद और समता देवी मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो के बारे में यह बताया जा रहा है कि यह वीडियो बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर की है, जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर वीडियो वायरल किया है.

एनडीए पर लगाया साजिश करने का आरोप

हालांकि इस संबंध में आरजेडी विधायक समता देवी ने कहा कि यह बीजेपी, जेडीयू और हम द्वारा साजिश के तहत वीडियो वायरल कराया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रत्याशी लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं और इस फिराक में हैं कि महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बदल दिया जाए, लेकिन यह साजिश चलने वाली नहीं हैं. यह आरजेडी की सीट है, इसे जाने नही देंगे और जीत कर दिखाएंगे. बता दें कि संत देवी क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुकी हैं.

3 चरण में होगा चुनाव

मालूम चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि तीन चरण में बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होगा, दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में होगा, तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होगा.

10 नवंबर को होगा मतगणना

उन्होंने बताया कि पहले फेज का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर. जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगा. बता दें कि बिहार में कुल 254 विधानसभा सीट हैं, जिनमें से मौजूदा समय में आरेजडी के पास 80, जेडीयू के पास 71, बीजेपी के पास 53, कांग्रेस के पास 27, आरएलएसपी के 2 और हम के पास 1 सीट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget