एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी पर चार्जशीट और NCP में टूट पर क्या बोले पप्पू यादव? नाम लेते हुए बताया कौन कर रहा 'कंट्रोल'

Pappu Yadav News: पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा कि शरद पवार को चैलेंज करके बीजेपी ने अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है.

पटना: जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने 'लैंड फॉर जॉब' केस (Land For Jobs Case) में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर दाखिल चार्जशीट और एनसीपी (NCP) में हुई टूट को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. मंगलवार (4 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने कहा कि ईडी, चुनाव आयोग, फिल्म स्टार, सीबीआई का दफ्तर आरएसएस हो गया है. इन सभी संस्थाओं को आरएसएस कंट्रोल कर रहा है.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष मांझी को वाई प्लस सुरक्षा देने के मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि सुरक्षा को लेकर बीजेपी का मापदंड क्या है? जो बीजेपी में जाता है उसको सुरक्षा मिलने लगती है. 10 दिन पहले Y सुरक्षा, 10 दिन बाद Y+ और फिर 10 दिन बाद Z  सुरक्षा मिल जाती है.

अजित पवार क्या वॉशिंग मशीन में धुल गए

महाराष्ट्र में एनसीपी में टूट और 77 हजार करोड़ के आरोपित एनसीपी नेता अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल को सरकार में शामिल कराने एवं अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए. पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी क्या वॉशिंग मशीन है जो हर एक मिनट में दुनिया की सारी गंदगी को धो देती है?

पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के साथ ममता बनर्जी थीं तो झांसी की रानी थीं. अलग हो गईं तो भ्रष्टाचारी हो गईं. गुलाम नबी आजाद जब कांग्रेस के साथ थे तब फासिस्ट थे, लेकिन जब उनके साथ आए तो राष्ट्रवादी हो गए. उद्धव ठाकरे जब तक बीजेपी के साथ थे तब तक देश भक्त थे, जैसे ही अलग हुए वह देश विरोधी हो गए. पप्पू यादव ने कहा कि शरद पवार को चैलेंज करके बीजेपी ने अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है.

तेजस्वी यादव पर लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट दायर किए जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि कानून अपना काम करेगा, लेकिन देश में छह साल अटल बिहारी वाजपेयी और नौ साल नरेंद्र मोदी की सरकार रही. 15 साल में आप लालू परिवार को सजा क्यों नहीं दिला पाए? अगर लालू परिवार बीजेपी के सामने सरेंडर कर देगा तो वे सामाजिक न्याय के बड़े दूत बन जाएंगे, तब कोर्ट का चक्कर नहीं लगाएंगे. हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय पार्टी मिलकर मोदी सरकार की मनमानी को खत्म करेगी.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: सरकारी वकीलों के चयन में बदलाव, मेडिकल छात्रों पर सरकार मेहरबान, कैबिनेट में 8 एजेंडों पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget