एक्सप्लोरर

'प्रेम को सार्वजनिक जीवन में सामने लाना गुनाह नहीं', तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर भड़के पप्पू यादव

Pappu Yadav on Tej Pratap Yadav: पप्पू यादव ने कहा कि तेज प्रताप ने कोई बलात्कार तो नहीं किया है? बीजेपी में ऐसे-ऐसे नेता हैं जिनके ऊपर बलात्कार और ऐसे ही जघन्य आरोप हैं, क्या किसी को निकाला गया क्या?

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के पक्ष में बयान दिया है. रविवार (25 मई, 2025) को तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए लालू यादव (Lalu Yadav) ने बाहर कर दिया जिसको लेकर अब पप्पू यादव भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि अपने प्रेम को सार्वजनिक जीवन में सामने लाना यह कोई गुनाह नहीं है.

पप्पू यादव ने कहा, "क्या लालू यादव और उनके परिवार को यह बात पहले पता नहीं थी... सब पता था. लालू जी के बेटे ने कोई गलत काम नहीं किया है, कोई बलात्कार तो नहीं किया है? बीजेपी में ऐसे-ऐसे नेता हैं जिनके ऊपर बलात्कार और ऐसे ही जघन्य आरोप हैं, क्या किसी को निकाला गया क्या?"

सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा, "लालू जी के दल में भी ऐसे नेता हैं जिनके ऊपर ऐसे आरोप हैं लेकिन पार्टी चलाने के लालू जी उनके घर जाते हैं, उनसे पैसा लेते हैं, क्या वह गलत नहीं है क्या? किसी ऐसे नेता को निकाला? राजनीति के तहत किसी का जीवन बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए. हर किसी चीज में राजनीति को नहीं लाया जाना चाहिए."

पप्पू यादव ने दिया बिल गेट्स का उदाहरण

पप्पू यादव पूर्णिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने इस पूरे मामले पर कहा, "व्यक्तिगत चीज है लेकिन लालू यादव को एक बात समझनी होगी, आपके बेटे ने ईमानदारी से प्रयास किया और दुनिया के सामने खुलकर प्यार का इजहार किया. याद कीजिए, बिल गेट्स ने भी अमेरिका में स्वीकार किया था कि हमसे भूल हुई, जब उन पर आरोप लगे थे, अमेरिका ने सराहना भी की थी, लेकिन यहां तेज प्रताप ने गलती नहीं की उन्होंने बस इतना कहा कि मैं 12 साल से प्रेम कर रहा हूं और मैंने शादी की. उन्होंने सच को नहीं छुपाया. सवाल ये नहीं है कि तलाक हुआ या नहीं हुआ."

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर बोले प्रशांत किशोर- 'लालू जी अपने परिवार में…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget